‘नवाज शरीफ मेरी नकल करते हैं’, पाकिस्तान में आम चुनाव हुआ दिलचस्प, बिलावल ने पूर्व PM पर लगाया चोरी का आरोप
Pakistan Election News: पाकिस्तान में अगले महीने 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। ऐसे में पाकिस्तान में नेताओं के बीच जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल-भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) को 'कॉपी-पेस्ट' पार्टी करार दिया है।
बिलावल ने मुल्तान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पीपीपी जो भी कुछ घोषणा करती है, पीएमएल-एन उसकी कॉपी करती है। उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन ने पहले उनकी पार्टी के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे की आलोचना की थी लेकिन अब वे रैलियों में उनकी के वादे को दोहरा रहे हैं।

Facebook/Pakistan Peoples Party - PPP
Pakistan Politics: बिलावल ने कहा कि जब उन्होंने सिंध में एक सार्वजनिक सभा में कहा कि वे 'किसी का नहीं' बल्कि लोगों का 'लाडला' बनना चाहते हैं, तो 'पीएमएल-एन से उनकी बहन' (मरियम) ने एक रैली में उनके शब्दों को दोहराते हुए 'नवाज शरीफ' 'लोगों का लाडला' बताना शुरू कर दिया है।
पीपीपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि वे हर चीज और हर जगह से चोरी करते हैं ऐसे में लोगों को 'नकल करने वालों' को चुनने के बजाय असली पार्टी यानी कि तीर (पीपीपी चुनावी चिह्न) को चुनना चाहिए।
बिलावल ने की मां-नाना की तारीफ
बिलावल ने कहा कि उन्के नाना जुल्फिकार अली भुट्टो ने देश को आर्थिक शक्ति बनाया और वो उनकी मां बेनजीर भुट्टो थीं जो पाकिस्तान में मिसाइल तकनीक लेकर आईं, लेकिन नवाज शरीफ ने सिर्फ परमाणु कार्यक्रम के अंत में एक बटन क्या दबा दिया वो खुद को देश को परमाणु हथियार देने वाला बताते हैं।
बिलावल ने कहा कि आम चुनाव नजदीक है, लेकिन पीएमएल-एन ने अब तक अपना घोषणापत्र घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि सत्ता में आने के बाद वे क्या करेंगे।
बिलावल ने कहा कि पीपीपी नफरत और विभाजन की राजनीति को खत्म करने का संकल्प लेती है, उन्होंने वादा किया। बिलावल ने कहा कि वह एकमात्र राजनेता हैं, जो कई महीनों से खैबर-पख्तूनख्वा से लेकर बलूचिस्तान तक देश का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है।
पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से 8 फरवरी के चुनाव से पहले नवाज शरीफ को टेलीविजन पर लाइव बहस के लिए चुनौती दी। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "मैं पीएमएलएन के पीएम उम्मीदवार मियां मुहम्मद नवाज शरीफ को 8 फरवरी से पहले कभी भी, कहीं भी मेरे साथ बहस में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications