Pakistan Earthquake News: एक बार फिर कांपा पाकिस्तान! 4.6 तीव्रता का भूकंप, 15 दिनों में चौथी बार हिली धरती

Pakistan Earthquake News: पाकिस्तान में सोमवार, 12 मई की दोपहर 1:26 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इस बार भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह पाकिस्तान में कुछ दिनों के भीतर चौथा भूकंप है। 9 और 10 मई की दरम्यानी रात को 4.0 रिक्टर पैमाने का एक और भूकंप महसूस किया गया, जिसने क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधि में वृद्धि को उजागर किया। भूकंप विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि उथले भूकंप, जो 70 किमी से कम की गहराई पर आते हैं, सबसे विनाशकारी हो सकते हैं क्योंकि भूकंपीय ऊर्जा सतह पर तेजी से पहुंचती है।

Pakistan Earthquake News

हाल ही में आए भूकंप के सतह से केवल 10 किमी नीचे होने के कारण, आस-पास के क्षेत्रों में जोरदार झटके महसूस किए गए होंगे। किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। आइए जानते हैं कब-कब हिली धरती? पूरी टाइमलाइन...

हाल ही में कब-कब हिली धरती? पूरी टाइमलाइन जानिए

9-10 मई 2025- 4.0 तीव्रता का भूकंप, सुबह 1:44 बजे, केंद्र: 10 किमी गहराई, दक्षिण पाकिस्तान
5 मई 2025- एक दिन में दो बार झटके:

  • दोपहर 12:35 बजे अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता
  • शाम 4:00 बजे पाकिस्तान के चित्राल (KP) में 4.2 तीव्रता

30 अप्रैल 2025- रात 9:58 बजे, 4.4 तीव्रता, गहराई 50 किमी
12 अप्रैल 2025- सबसे तेज झटका, 5.8 तीव्रता, उथली गहराई (10 किमी), जिससे दहशत बढ़ी

इन सभी भूकंपों में एक बात कॉमन रही - ये उथले भूकंप थे, जिनका कंपन सतह पर ज्यादा महसूस होता है और ये ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पाकिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

पाकिस्तान की भू-भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी वजह है। ये देश यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव क्षेत्रमें आता है। यही कारण है कि यहां की जमीन हमेशा 'तनाव में' रहती है। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान- यह सभी इलाके फॉल्ट लाइनों के पास स्थित हैं। पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)- भारतीय प्लेट पर स्थित होने के कारण इन इलाकों में भी कंपन ज्यादा आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये इलाका गंभीर भूकंपीय ज़ोन 4 और 5में आता है, जहां भविष्य में और भी तीव्र भूकंप आ सकते हैं।

क्या है खतरा?

वैज्ञानिक मानते हैं कि पाकिस्तान जैसे इलाकों में हर कुछ सालों में बड़ा भूकंप आना संभावित है। खासकर उथले भूकंप(10-20 किमी गहराई तक) ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि- कंपन ज्यादा तेज होता है, सतह पर ज्यादा नुकसान होता है, भवन और ढांचों पर सीधा असर पड़ता है।

पाकिस्तान इस वक्त एक संवेदनशील भूकंपीय दौर से गुजर रहा है। लगातार आ रहे झटकों से साफ है कि जमीन के नीचे तनाव लगातार बढ़ रहा है। ये समय है - सतर्क रहने, इमरजेंसी प्लान तैयार रखने और वैज्ञानिक चेतावनियों को गंभीरता से लेने का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+