ऋषि सुनक पर पाकिस्तान ने भी ठोका दावा, PAK मीडिया के मन में अचानक क्यों जागा हिन्दू प्रेम?
इस्लामाबाद को जैसे ही पता लगा कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनने वाले हैं, उन्होंने सुनक को पाकिस्तानी साबित करने में जुट गए।
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री (Rishi Sunak New PM Of Britain) बनने जा रहे हैं। भारत में तो जश्न का माहौल है। वहीं अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों को प्रताड़ित करने वाले पाकिस्तान में भी जश्न मनाया जा रहा है। वह इसलिए क्योंकि ऋषि के दादा-दादी ब्रिटिश शासन वाले भारत में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मस्थान गुजरांवाला (Gujranwala) आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। इसलिए दोनों देश ऋषि को अपने मुल्क का मान रहे हैं। इस्लामाबाद की मीडिया ऋषि को पाकिस्तान मूल का बता रहे हैं। हकीकत यह है कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति काफी खराब है। वहां जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। ऐसे में सुनक के प्रति एकाएक प्रेम का उमड़ना पाकिस्तान की दोहरी मानसिकता को ही दर्शाता है।

पाकिस्तान में हिंदुओं का भविष्य खतरे में...
ऋषि सुनक के लिए पाकिस्तान पलट गया है। बता दें कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन, लड़कियों का अपहरण, जबरदस्ती मुस्लिम लड़कों से हिंदू लड़कियों की शादी कराना आम बात हो गई है। इस्लाम को मानने वाले देश में अल्पसंख्यकों की आबादी 3.5 प्रतिशत सिमटकर रह गई है। ऐसा संभव है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान से हिंदुओं का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। लेकिन पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है जो सिर्फ अपना फायदा देखता है।

ऋषि के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला पाकिस्तान
इस्लामाबाद को जैसे ही पता लगा कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनने वाले हैं, वे तुरंत ही सुनक को पाकिस्तानी साबित करने में जुट गए। हालांकि, पाकिस्तान को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जिन हिंदुओं को वह अपने देश में प्रताड़ित करता है, उसी हिंदू धर्म को ऋषि सुनक मानते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की दोहरी और संकीर्ण मानसिकता वाली सोच में एकाएक सुनक को लेकर इतना परिवर्तन कैसे आ गया?

क्या कह रही है पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तानी मीडिया ऋषि सुनक को अपने देश का बता रही है। वहां की मीडिया कह रही है कि, एक पाकिस्तानी मूल का हिंदू ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना है। पाकिस्तानी मीडिया ने लिखा, कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले पाकिस्तान और भारतीय मूल के पहले हिंदू और पहले गैर-श्वेत व्यक्ति है, जो इतिहास रचने को तैयार है।

ऋषि भारत-पाकिस्तान दोनों के हैं
ऋषि सुनक भारत के साथ-सथ पाकिस्तान के भी हैं, हम इसे खारिज नहीं कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं की जो स्थिति है उसको देखकर सुनक के प्रति एकाएक प्यार उमड़ना कई सवाल खड़े करता है। क्या पाकिस्तान मौकापरस्त है? क्या पाकिस्तान गिरगिट की तरह रंग बदलता है?

ऋषि का इतिहास जाने...
42 वर्षीय ऋषि सुनक का जन्म साउथेम्प्टन में हिंदू-पंजाबी माता-पिता के घर हुआ था, लेकिन उनके दादा-दादी का जन्म और पालन-पोषण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर में हुआ था। इस प्रकार, एक अजीब तरीके से नए ब्रिटिश नेता एक भारतीय और एक पाकिस्तानी दोनों हैं। सुनक हिंदूओं की पवित्र गीता पर हाथ रखकर शपथ लेते हैं।परिवार की जानकारी मुहैया कराने वाली क्वीन लायनेस 86 के अनुसार, रामदास की पत्नी, सुहाग रानी सुनक 1937 में केन्या की यात्रा करने से पहले, अपनी सास के साथ गुजरांवाला से पहले दिल्ली चली गईं। ऋषि का जन्म 1980 में साउथेम्प्टन में हुआ। हालांकि पाकिस्तान में सुनक (42) के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सरकार को उन पर अपना दावा करने का सुझाव दिया है।

ऋषि के पिता के बारे में जानें...
बता दें कि, ऋषि के वंश के बारे में बहुत कम विवरण सिर्फ सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं और ब्रिटेन में कड़वी राजनीतिक तकरार के बीच भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही उनके सत्ता में आने के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ''सुनक गुजरांवाला का एक पंजाबी खत्री परिवार है, जो अब पाकिस्तान में है। ऋषि सुनक के दादा रामदास सुनक ने 1935 में नैरोबी में क्लर्क की नौकरी के लिए गुजरांवाला को छोड़ दिया। ऋषि के पिता यशवीर सुनक का जन्म 1949 में नैरोबी में हुआ था। वह 1966 में लिवरपूल पहुंचे और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल में मेडिसिन की पढ़ाई करने चले गए। यशवीर ने 1977 में लीसेस्टर में उषा से शादी की। तीन साल बाद, ऋषि का जन्म 1980 में साउथेम्प्टन में हुआ था। उनके माता-पिता अपनी सेवानिवृत्ति तक एक सफल फार्मेसी व्यवसाय चलाते थे।












Click it and Unblock the Notifications