पाकिस्तानः बलूचिस्तान के मस्जिद में बड़ा आत्मघाती धमाका, DSP समेत 60लोगों की मौत, 60 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक मस्जिद के पास बम धमाके में अब तक कुल 60 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार को मस्तुंग जिले में हुई है। बम धमाका उस वक्त हुआ, जब लोग ईद मिलादउन नबी के आयोजन में जुटे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोट में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल हैं।

Blast near Mastung mosque

शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी ने डॉन.कॉम को हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। यह लगभग दो सप्ताह के समय में मस्तुंग जिले में हुआ दूसरा बड़ा विस्फोट है।

मस्तुंग के सहायक आयुक्त (एसी) अताहुल मुनीम ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब लोग अलफलाह रोड पर मदीना मस्जिद के पास ईद-ए-मिलादुन नबी जुलूस के लिए एकत्र हो रहे थे।

पुलिस अधिकारी अताहुल मुनीम ने कहा कि विस्फोट डीएसपी गिश्कोरी की कार से हुआ था, उन्हें जुलूस की देखरेख में लगाया गया था।

SHO लेहरी ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें हमलावर ने DSP गिश्कोरी की कार के बगल में खुद को उड़ा लिया।

विस्फोट के बाद सामने आई वीडियो में कई खून से सनी लाशें और कटे हुए अंग बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि विस्फोट की तीव्रता के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

धमाके के बाद यहां के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है।असिस्टेंट कमिश्नर अताउल्लाह मुनीम ने बताया कि बम अधिक शक्तिशाली था।

मदीना मस्जिद के पास कई लोग ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसलिए धमाके का असर ज्यादा हुआ और अधिक लोग मारे गए। हालांकि यह बम धमाका क्यों हुआ और इसके पीछे कौन थे। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

पिछले 15 दिनों में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है जिसने मस्तुंग को दहला दिया है। इसी महीने 14 सितंबर को मस्तुंग जिले की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था जहां में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+