पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यों बौखलाई शहबाज शरीफ की सरकार?

पाकिस्तान की आर्थिक हालात बर्बाद होने के पीछे महजही कट्टरपंथ भी है। देश के कई इंडस्ट्रियों का विकास मजहबी वजहों से ही नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की सरकारों पर मौलवियों का काफी प्रभाव होता है।

Pakistan blocks Wikipedia: पाकिस्तान आर्थिक कंगाली में फंसा हुआ है और कभी भी शहबाज शरीफ की सरकार अपने मुल्क को डिफॉल्ट घोषित कर सकती है, लेकिन उसके बाद भी ये इस्लामिक देश मजहबी अफीम चाटने से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने विकिपीडिया सेवाओं को बैन कर दिया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाए हैं, कि विकिपीडिया ईशनिंदा से जुड़ी सामग्रियों को हटाने में नाकाम रहा है, इसीलिए उसे बैन किया गया है।

PAKISTAN

पाकिस्तान में विकिपीडिया बैन

पाकिस्तान में विकिपीडिया पर बैन की ये कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद की है। पीटीए ने कहा है, कि अपवित्र सामग्री को ब्लॉक/हटाने के लिए विकिपीडिया से संपर्क किया गया था। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि विकिपीडिया को क्या हटाने के लिए कहा गया था। पीटीए ने एक बयान में कहा है, कि विकिपीडिया ने, न तो ईशनिंदा सामग्री को हटाने का पालन किया और न ही अधिकारियों के सामने उसने कोई जवाब ही दिया है। आपको बता दें, कि इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान में ईशनिंदा सामग्रियों होने का आरोप लगातार विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया था और अब ब्लूमबर्ग ने बताया है, कि 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने क्या कहा?

पीटीए ने एक ट्वीट में कहा था, कि "पीटीए के निर्देशों का पालन करने में विकिपीडिया की ओर से जानबूझकर विफलता को देखते हुए, विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।" पाकिस्तान रेग्यूलेटर ने कहा है, कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के बाद विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा। वहीं, दिलचस्प बात यह है, कि विकिपीडिया पर 'विकिपीडिया की सेंसरशिप' पर एक लेख भी है। इसमें उल्लेख किया गया है, कि इसी तरह का प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला सहित देशों में विकिपीडिया पर लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+