वाह रे पाकिस्तान! आतंकी का बेटा अहमद शरीफ चौधरी PAK आर्मी का चेहरा, जानें ओसामा बिन लादेन से क्या नाता?
Pakistan DG ISPR Ahmed Sharif Chaudhry: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने न सिर्फ पाकिस्तान की सरहद पार की, बल्कि उसकी सेना के नकाब भी एक-एक कर उतार दिए। कब्रगाहों से उठती तस्वीरें और आतंकियों की लाशों पर पाकिस्तानी झंडा-ये सब अब उस हकीकत की तरफ इशारा कर रही हैं जिसे दुनिया अब तक नजरअंदाज करती रही: पाकिस्तान की सेना और आतंकवाद का खून-संबंध।
लेकिन सबसे बड़ा खुलासा अभी बाकी था-पाकिस्तानी सेना का प्रवक्ता, DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी, एक कुख्यात आतंकवादी सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद (Sultan Bashiruddin Mahmood) का बेटा निकला!

पिता: परमाणु वैज्ञानिक से ग्लोबल टेररिस्ट तक
DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद-पहचानिए इसे! यही वह व्यक्ति है जिसे संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यही वह शख्स है जिसने 1999 में उम्माह तामीर-ए-नौ नाम का आतंकी संगठन खड़ा किया। और यही वह वैज्ञानिक है जिसने दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) को परमाणु हथियारों की जानकारी देने की साजिश रची थी।
Who is Ahmed Sharif Chaudhry: कौन है अहमद शरीफ चौधरी?
अब आते हैं बेटे पर-DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी। यह नाम इंडिया पाकिस्तान तनाव (India Pakistan Conflict) के बीच खूब तेजी से उभरा है। नाम सुनकर शायद लगे कि यह कोई साधारण अधिकारी होगा, लेकिन सच्चाई? ये वही DG ISPR है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की 'शांति प्रिय' छवि बेचने की कोशिश करता है, और इसके डीएनए में बसी है आतंक की विरासत।
ISPR यानि इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस, वही विभाग जो पाकिस्तान की सेना का प्रोपेगेंडा गढ़ता है। और इसके मुखिया हैं अहमद शरीफ, जो अब पाकिस्तान की 'छवि' को संभाल रहे हैं, जबकि उनके खून में वह जहर है जो कभी काबुल में अल-कायदा की पनाहगाहों तक बहा था।
ISI और आतंकवाद का नया चेहरा
पाकिस्तान लगातार खुद को आतंकवाद से लड़ने वाला देश दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसका ISPR डायरेक्टर खुद एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी का बेटा निकले, तो सारी 'शांति' की स्क्रिप्ट खुद ही बेमानी हो जाती है।
ISI की हालिया हमास से PoK में मुलाकात और भारत पर 'हमास-स्टाइल' मिसाइल हमला इस गठजोड़ की ताजी मिसाल है। और DG ISPR जैसे चेहरे इन्हीं अभियानों के प्रचारक हैं।
भारत का ऑपरेशन और पाकिस्तान की बौखलाहट
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से आतंक के अड्डों को तबाह किया। और जवाब में पाकिस्तान ने अपने DG ISPR को प्रचार की अगली पंक्ति में झोंक दिया-एक ऐसा व्यक्ति जो न सिर्फ आतंकवाद से जुड़ा है, बल्कि जिसकी पारिवारिक विरासत ही आतंकवाद की गोद में पली है।
पाकिस्तान की असली पहचान
DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी की नियुक्ति यह साबित करती है कि पाकिस्तानी सेना की नसों में सिर्फ बारूद नहीं, आतंकवाद भी बह रहा है। वह सेना जो कभी आतंकियों के जनाजों में शामिल होती है, अब उनके बेटों को अपनी यूनिफॉर्म पहनने देती है। और यही पाकिस्तान की सबसे खतरनाक हकीकत है।
'जब बाप लादेन के साथ मिलकर बम बनाने की साजिश रचता हो, तो बेटा क्या करेगा?-वो ISPR संभालकर आतंक की सूरत को प्रेस रिलीज़ बना देगा।'
सोर्स- https://military-history.fandom.com/wiki/Ahmed_Sharif_Chaudhry












Click it and Unblock the Notifications