पाक आर्मी चीफ बाजवा को सता रहा है भारत के जवाबी हमले का डर!
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर काफी तनाव चल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को भारतीय फौज के हमले का डर सता रहा है। जियो टीवी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, आर्मी चीफ बाजवा ने बुधवार को पाकिस्तान के सांसदों के साथ वीडियो कॉल से बातचीत की। जिसमें बाजवा ने भारत की जवाबी कार्रवाई का अंदेशा जताया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर बाजवा ने अपने एयर हेडक्वार्टर का दौरा किया। बाजवा ने हवाई तैयारियों का जायजा भी लिया, एयर हेडक्वार्टर के साथ साथ बाजवा ने रावलपिंडी में मौजूद कोर मुख्यालय का भी दौरा किया।

कराची में लगा आपातकाल, रात भर ब्लैकआउट
पाकिस्तान ने पीओके के बड़े हिस्से, एलओसी के आसपास, गिलगिट बाल्टिस्तान के बड़े हिस्से, इस्लामाबाद के ई सेक्टर, लाहौर कैंट के इलाके, सियालकोट कैंट, कराची कैंट, पसनी कोस्ट लाइन और ओकारा कैंट एरिया में ब्लैकआउट रखने का आदेश दिया गया है। यानि इन इलाकों में रात को अंधेरा रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान में एयरस्पेस बंद करने की भी खबर है। वहीं खैबर पख्तुनवा प्रांत में भी अलर्ट जारी किया गया है। भारत की कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान के आधे हिस्से में ब्लैकआउट हो गया है।

भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसे
बुधवार को पीएम मोदी ने पाकिस्तान के चलते तनाव को लेकर तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की थी। पीएम मोदी ने सेना को कार्रवाई की छूट दे दी है। पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी। थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले 24 घंटों में दूसरी बार मुलाकात हुई थी।

विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी
मंगलवार को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत में घुसे थे, जिसमें से एक F16 विमान को इंडियन एयरफोर्स ने मार गिराया था। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान भारत का लड़ाकू विमान भी क्रैश हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय पायलट अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया था। अभिनंदन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हालात सामान्य होने पर अभिनंदन को छोड़ने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications