Pakistan airstrike Afghanistan: आधी रात दहला अफगानिस्तान, मदरसे पर पाकिस्तानी सेना का एयरस्ट्राइक, 17 की मौत
Pakistan airstrike Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने शनिवार देर रात को अफगानिस्तान के पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में भीषण एयरस्ट्राइक की, जिसमें गनी खेलो और गरदा सामिया जैसे इलाके मुख्य निशाना रहे।
पाकिस्तान का दावा है कि यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और IS-K के ठिकानों को नष्ट करने के लिए की गई थी, जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि इसमें 17 आम नागरिकों की जान गई है।

Pakistan military operation Paktika: आत्मघाती हमलों का प्रतिशोध
पाकिस्तान का कहना है कि यह एयरस्ट्राइक मजबूरी में उठाया गया कदम है। हाल ही में इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए आत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया था। पाकिस्तानी सरकार का आरोप है कि 'फितना अल खवारिज' (TTP) के आतंकी अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में खूनखराबा कर रहे हैं। इस्लामाबाद के अनुसार, बार-बार चेतावनी के बावजूद तालिबान प्रशासन ने इन आतंकियों पर लगाम नहीं लगाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में इन सात आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें: India US डील से मची खलबली! ट्रंप के आगे क्यों गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ? ये हैं सरेंडर की 5 बड़ी वजहें
Pakistan-Afghanistan conflict 2026: मदरसा और रिहायशी इलाकों पर निशाना
हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पक्तिका के बरमल जिले में एक मदरसा पूरी तरह जमींदोज हो गया है। अफगान सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी विमानों ने न केवल आतंकी ठिकानों बल्कि आम लोगों के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है। नंगरहार के खोगयानी और बेहसूद जिलों में हुई इस बमबारी ने मानवीय संकट खड़ा कर दिया है। तालिबान इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बता रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे 'सटीकता और कुशलता' से किया गया ऑपरेशन करार दे रहा है।
ये भी पढ़ें: Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती धमाका, 2 सैनिक सहित 5 आतंकियों की मौत
TTP vs Pakistan: TTP और दाएश का बढ़ता नेटवर्क
पाकिस्तान की मुख्य चिंता TTP और दाएश खोरासान (IS-K) का बढ़ता गठजोड़ है। पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के मुताबिक, सीमा पार सक्रिय ये संगठन पाकिस्तान की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी यह मुद्दा उठाया है कि अफगान तालिबान इन समूहों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करा रहा है। इस एयरस्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए सीमा पार जाकर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
पाकिस्तान की दोहरी नीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव
दिलचस्प बात यह है कि जो पाकिस्तान आज आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक कर रहा है, वह खुद लंबे समय से आतंकी संगठनों को पालने के आरोपों से घिरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय अक्सर पाकिस्तान पर 'अच्छे तालिबान और बुरे तालिबान' की नीति अपनाने का आरोप लगाता है। अब जब वही आतंकी भस्मासुर बनकर पाकिस्तान को डस रहे हैं, तो उसे सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ रहा है। इस हमले के बाद क्षेत्र में भू-राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ने की आशंका है, जिससे पड़ोसी देशों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications