Pakistan Airstrike Afghanistan LIVE: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 19 मौतें, तालिबान ने सीमा पर तैनात किए टैंक
Pakistan Airstrike Afghanistan LIVE: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका और नांगरहार प्रांतों में किए गए हवाई हमलों ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है। तालिबान प्रशासन ने इसे अपनी संप्रभुता पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़े लहजे में 'जवाबी कार्रवाई' की चेतावनी दी है। हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत की खबर है, जिसके बाद काबुल और कंधार में आपातकालीन बैठकें जारी हैं।
जहां पाकिस्तान इसे आतंकी ठिकानों पर 'सटीक स्ट्राइक' बता रहा है, वहीं तालिबान ने इसे युद्ध को दावत देना करार दिया है। क्या डूरंड लाइन पर अब सैन्य टकराव शुरू होगा? पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

LIVE Feed
एक ही परिवार के 23 सदस्य लापता
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक ने अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाई है। हमले के दौरान एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से अब तक केवल 4 का पता चला है और बाकी लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, रोजा इफ्तार के बाद जब सब सो रहे थे, तभी अचानक बमबारी हुई। इस घटना ने सीमा पर तनाव और मानवीय संकट को बढ़ा दिया है।
तालिबान की सख्त चेतावनी
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अफगानिस्तान को अपनी रक्षा के लिए जवाबी हमला करने का पूरा अधिकार है। तालिबान नेतृत्व ने कहा है कि वे वर्तमान में नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सही समय आने पर इसका करारा जवाब दिया जाएगा। इस बयान ने संकेत दिया है कि सीमा पर स्थिति किसी भी समय हिंसक मोड़ ले सकती है।
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना का एयरस्ट्राइक, 17 की मौत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने शनिवार देर रात को अफगानिस्तान के पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में भीषण एयरस्ट्राइक की, जिसमें गनी खेलो और गरदा सामिया जैसे इलाके मुख्य निशाना रहे।
पाकिस्तान का दावा है कि यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और IS-K के ठिकानों को नष्ट करने के लिए की गई थी, जबकि अफगानिस्तान का कहना है कि इसमें 17 आम नागरिकों की जान गई है।












Click it and Unblock the Notifications