VIDEO: पाकिस्तानी लड़की को मिली गुरु रंधावा का गाना गाने की सजा, नौकरी से किया सस्पेंड
पाकिस्तान में एक लड़की को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उसने भारतीय गाना गुनगुनाया। पाकिस्तान की एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने एक महिला कर्मचारी को भारतीय सिंगर गुरु रंधावा का गाना गाने पर सस्पेंड कर दिया।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक लड़की को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उसने भारतीय गाना गुनगुनाया। पाकिस्तान की एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने एक महिला कर्मचारी को भारतीय सिंगर गुरु रंधावा का गाना गाने पर सस्पेंड कर दिया। महिला कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वो हिट इंडियन सिंगर गुरु रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' गाती दिख रही थी। महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो जाने के बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने उसे सस्पेंड कर दिया।

पाकिस्तानी महिला कर्मचारी के सस्पेंशन का ये मामला हैरान करने वाला है। 25 वर्षीय महिला कर्मचारी को न सिर्फ एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स ने सस्पेंड कर दिया, बल्कि अहले दो साल के लिए वेतन और भत्ता बढ़ने पर भी रोक लगा दी है। महिला कर्मचारी पर ये कार्रवाई भारतीय सिंगर गुरू रंधावा का गाना 'हाई रेटेड गबरू' गाने पर की गई है। महिला कर्मचारी का ये गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो गया था।
ये भी पढ़ें: कियारा अडवानी को कॉस्मैटिक सर्जरी कराने पर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने यूं की सबकी बोलती बंद
इस वीडियो में महिला कर्मचारी ने एक टोपी पहनी हुई थी जिसपर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि अगर वो ऐसा दोबारा करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये महिला सियालकोट की रहने वाली बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी मॉडल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज












Click it and Unblock the Notifications