Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तालिबान की धमकी के बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स पर आतंकी हमला, मियांवली एयरबेस में घुसे आत्मघाती हमलावर

Pakistan Air Force base under attack: तालिबान की अंजाम भुगतने की धमकी के बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स पर बहुत बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है और आज सुबह पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली में वायु सेना अड्डे पर, कई आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस जिहादियों ने हमला कर दिया है।

मियांवली एयरबेस के अंदर से भारी गोलीबारी की खबर आ रही है और दावा किया गया है, कि आत्मघाती हमलावरों ने एयरबेस को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है, कि हमला फिलहाल जारी है, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Pakistan Air Force base under attack

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि एयरबेस में 6 आतंकी घुसे थे, जिनमें से 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है, कि पाकिस्तानी एयरफोर्स को कितना नुकसान हुआ है। तहरीक-ए-जिहाद के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने दावा किया है, कि उसके संगठन ने पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला किया है और इसके कई जिहादी इस हमले में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इस हमले से संबंधित कई वीडियो पोस्ट किए गये हैं।

दावा किया जा रहा है, कि ये आतंकी सीढ़ियों के जरिए तारों को काटकर एयरबेस के अंदर दाखिल हुए हैं और फिर उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। बंदूक फायरिंग के अलावा बम धमाके भी किए गये हैं। वहीं, पाकिस्तानी फोर्स इन आत्मघाती हमलावरों से निपटने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन 3 आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

आपको बता दें, कि मियांवली एयरबेस वही जगह है, जहां 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हमला कर दिया था और एयरबेस के बाद एक विमान के ढांचे को आगे के हवाले कर दिया था।

रिपोर्टों में कहा गया है कि तालिबान से जुड़े समूह तहरीक-ए-जिहाद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों का सफाया कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में वायु सेना अड्डे के अंदर खड़े कई विमान नष्ट हो गए हैं। हमले और नुकसान की सीमा की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है लेकिन उन्होंने इसे एक असफल आतंकी हमला बताया है।

पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, कि "4 नवंबर 2023 को, दिन के शुरुआती घंटों में, पाकिस्तान वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक असफल आतंकवादी हमला हुआ, जिसे अलहमदोलिया ने सैनिकों की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के कारण नाकाम कर दिया। फिलहाल सैन्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। असाधारण साहस और समय पर प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करते हुए, 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बाकी 3 आतंकवादियों को सैनिकों ने घेर रखा है। हमले में पहले से ही जमीन पर खड़े तीन विमानों और एक ईंधन बाउजर को भी कुछ नुकसान हुआ। क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने के लिए एक व्यापक संयुक्त निकासी और तलाशी अभियान अंतिम चरण में है।"

(Developing Story)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+