Pak Taliban War: पाकिस्तान पर दोहरी मार, बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे लोग! भारत के बाद तालिबान ने भी रोका पानी!
Pak Taliban War: भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान को सप्लाई किया जाने वाला पानी रोकने वाला है। तालिबान के सर्वोच्च नेता शेख हिबातुल्ला अखुंदजादा ने कुनार नदी पर बांध बनाने का आदेश दिया है। तालिबान के सूचना विभाग के उपमंत्री मुजाहिद फराही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल और ऊर्जा मंत्रालय को ये आदेश मिल चुके हैं और अब इस पर काम किया जा रहा है।
बांध बनाने के आदेश जारी
फराही ने कहा कि अमीर अल-मुमिनिन ने मंत्रालय को विदेशी कंपनियों का इंतजार न करने और घरेलू अफगान कंपनियों के साथ कॉन्ट्रेक्ट दिया है। यह कदम बताता है कि काबुल सरकार पाकिस्तान को अब दोहरी चोट देने का इरादा पक्का कर चुकी है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान की कंपनियों के साथ तेजी से बांध बनाने का काम शुरू करना अफगानिस्तान की प्राथमिकता है, जिससे बांध जल्द से जल्द बन सकें और पानी की आपूर्ति पर अफगानी सरकार का पूरा कंट्रोल हो पाए।

जल संसाधनों पर हमारा अधिकार- काबुल
जल और विद्युत मंत्री मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर ने जोर देकर कहा कि अफगान लोगों को अपने जल संसाधनों का इंतजाम करने का पूरा अधिकार है। उनका यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि अफगानिस्तान अपने जल संसाधनों पर पूरी तरह से कंट्रोल और मालिकाना हक चाहता है। हालांकि अफगानिस्तान का यह कदम क्षेत्रीय जल विवादों को और बढ़ा सकता है, खासकर पाकिस्तान के साथ।
कुनार नदी और पाकिस्तान की जरूरतें
कुनार नदी, जो काबुल से निकलकर पाकिस्तान में बहती है, दोनों देशों के लिए पानी का बड़ा और महत्वपूर्ण स्रोत है। इस नदी पर बांधों के निर्माण से पाकिस्तान को मिलने वाली पानी आने वाले दिनों में कम हो सकता है। यह जल विवाद भारत-पाकिस्तान के बाद अब अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में भी तनाव का कारण बन सकता है। जिसका सीधा असर पाकिस्तान की खेती पर पड़ेगा।
जल जंग
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में होने वाली खेती का बड़ा हिस्सा अफगानिस्तान से बहने वाली कुनार नदी पर निर्भर है। खासकर सर्दियों में यहां की 17 प्रतिशत खेती अफगान की जमीन से आने वाले पानी पर टिकी है। कुनार नदी पाकिस्तान में प्रवेश से पहले काबुल नदी में मिलती है, जिसकी वजह से इससे पानी की मात्रा इतनी बढ़ जाती है, जिससे खेती और दूसरे कामों में काफी आसानी होती है। अगर यह पानी को रोका या कम किया जाता है तो पाकिस्तान आने वाले दिनों में बड़े संकट का सामना कर सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications