Pak Oil Reserves: पाकिस्तान में कितने तेल के कुएं? जिनके लिए बैचेन हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए दावों का पूरा सच
Pak Oil Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान में तेल के विशाल भंडार को विकसित करने के लिए एक बड़ा समझौता करने का ऐलान किया है। यह घोषणा तब हुई जब पाकिस्तान में तेल और गैस उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है, जिसके कारण पाकिस्तानी सरकार के सामने जनता मांगों को पूरा करने के लिए विदेशों से अधिक आयात करना पड़ रहा है।
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट 'ट्रुथ सोशल' पर साझा किया कि अमेरिका और पाकिस्तान इस समझौते के तहत पाकिस्तान के तेल भंडारों के विकास पर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, "हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जानता है, शायद वे किसी दिन भारत को तेल बेच रहे होंगे!"

पाक के ताजा हालात
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या पाकिस्तान में तेल कुएं इतनी बड़ी तादाद में हैं जिसके लिए अमेरिका वहां निवेश करने के लिए तैयार हो गया है। या फिर पाकिस्तान में हाल ही में कुछ तेल के कुएं मिलें हैं? पाकिस्तान पेट्रोलियम इंफॉर्मेशन सर्विसेज के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में तेल उत्पादन में 11% की गिरावट आई है। कादिरपुर, सूई, उच और माड़ी जैसी प्रमुख तेल और गैस क्षेत्रों में उत्पादन में कमी विशेष रूप से देखी गई है, इस का बड़ा कारण है गैस का न मिलना।
कहां हैं तेल के विशाल भंडार?
इस लिहाज से, ट्रंप की घोषणा ने कई सवाल खड़े किए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि तेल के ये कथित 'विशाल भंडार' कहां हैं और क्या यह साझेदारी चीन के पाकिस्तान में निवेश को प्रभावित कर सकती है। क्योंकि चीन भी पाकिस्तान में काफी सारा पैसा लगा चुका है।
तेल और गैस के कितने भंडार हैं पाकिस्तान में?
पाकिस्तान में तेल भंडारों की बात करें तो, वहां की सरकार का दावा है कि दिसंबर 2024 तक यहां के तेल भंडार 23.8 मिलियन बैरल थे। हालांकि, ऊर्जा विशेषज्ञ मोहम्मद वसी खान के मुताबिक, स्थानीय उत्पादन देश की 10-15% ही मांग पूरी करता है, जबकि बाकी 80-85% आयात किया जाता है। यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन का अनुमान है कि पाकिस्तान में 9 बिलियन बैरल तक पेट्रोलियम भंडार हो सकते हैं, लेकिन इनमें से आज तक कुछ मिले नहीं हैं।
पाक सरकार के खोखले दावे
पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि में तेल की खोज देश के चारों प्रांतों में चल रही है, जिसमें सिंध प्रांत सबसे आगे है। सिंध में तेल और गैस के 247 कुएं हैं, जबकि पंजाब में 33, खैबर पख्तूनख्वाह में 15 और बलूचिस्तान में 4 कुएं हैं। लेकिन इससे इतर सच्चाई ये हैं कि पाकिस्तान में अभी तक तेल का कोई भी सक्रिय भंडार नहीं मिल सका है। उल्टा पाकिस्तान सरकार इसकी खोज में जो उधार लेकर खर्च करती है उसका लोन और चुकाना पड़ता है।
'पाकिस्तान में नहीं है कोई तेल का भंडार'
बलूचिस्तानियों के बड़े नेताओं में से एक मीर यार बलोच ने दावा किया है कि पाकिस्तान में तेल और गैस को एक भी भंडार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तानी आर्मी के मुखिया आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खोखली उम्मीदें दी हैं। लेकिन अगर डोनाल्ड ट्रंप इसमें निवेश करते हैं तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।
पाकिस्तानियों ने उड़ाया मजाक
दूसरी तरफ पाकिस्तान के आम नागरिक भी पाकिस्तानी सरकार और डोनाल्ड ट्रंप दोनों का खुलकर मजाक उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हमारे पास तेल के कुएं हैं और हमें पता तक नहीं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 2019 में भी पाकिस्तान में गैस के भंडार मिले थे, लेकिन गैस नहीं निकली और पाकिस्तान आज तक उसके लिए लोन चुका रहा है। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया की कराची की जावेद निहारी की कढ़ाई में भी एक ऑयल रिजर्व है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications