Pak Fake News: पाक का दावा- 5 फाइटर जेट गिराए, सच्चाई में खुली पोल और झूठे निकले 'शरीफ मियां'
Pak Fake News: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज तेज़ी से फैलीं। कई झूठे दावे सामने आए, जिनमें आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान ने श्रीनगर एयरबेस सहित कई भारतीय ठिकानों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की है। इन दावों को तथ्य-जांचकर्ताओं और भारत सरकार ने तुरंत खारिज कर दिया। वहीं इन दावों को हवा देने के लिए जिन फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया वो भी पुराने निकले।
शहबाज शरीफ ने संसद में भर-भरकर बोला झूठ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद में खुलकर झूठ बोला। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ही पाकस्तानी लोग उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं। शहबाज शरीफ ने दावा किया हमने 5 हिन्दुस्तानी फाइटर जेट मार गिराए जिनमें 3 राफेल थे। उन्होंने कहा कि एक फाइटर जेट तो बठिंडा में जाकर गिरा, लेकिन वे ये केलकुलेशन लगाना भूल गए कि पाकिस्तान से बठिंडा 150 किलोमीटर के लगभग दूर है, ऐसे में यदि किसी ऐसे जेट को गिराओगे जो पाकिस्तान में घुसकर हमला कर रहा है तो वो पाकिस्तान में गिरेगा या डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बठिंडा में हालांकि संसद में उनसे किसी ने क्रॉस नहीं पूछा, लेकिन इस मामले में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ दुर्भाग्यशाली रहे।

मीडिया ने मांगा सबूत, पाक रक्षा मंत्री के छूटे पसीने
भारत की एयर स्ट्राइक लेकर पाकिस्तान ने दावा किया हमने भी भारत के 5 फाइटर जेट गिराए। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने टीवी चैनल सीएनएन को दिए एक लाइव इंटरव्यू में यही बात कही, तो सीएनएन की एंकर ने उनसे सबूत दिखाने के लिए पूछा, इस बात पर ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया का हवाला दिया तो एंकर ने फिर पूछा कि वहां तो तमाम फेक न्यूज चल रही है, इस बात पर ख्वाजा खफा हो गए।
पाकिस्तानी मीडिया भी बोल रहा झूठ
ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद, एक्स पर पोस्ट किए गए जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने भारत में 15 जगहों पर हमला किया है। तमाम और पोस्ट में गलत तरीके से कहा गया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबेस पर हमला किया और भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया। कमाल की बात ये थी इन सभी पोस्ट के साथ फोटो और वीडियो का भी इस्तेमाल किया गया, जिनकी जांच की गई तो सभी के सभी फेक निकले।
फैक्ट चेक में पाक बेनकाब
PIB (Press Information Bureau) ने पाकिस्तान समर्थक अकाउंट्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो का खुलासा करते हुए लिखा, जिसमें श्रीनगर एयरबेस पर हमले का दावा किया गया है। PIB ने स्पष्ट किया: "कई पाकिस्तान समर्थक हैंडल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, यह झूठा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया है। साझा किया गया वीडियो पुराना है और भारत का नहीं है। यह वीडियो साल 2024 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई सांप्रदायिक झड़पों का है।
शरीफ के झूठ से पाकिस्तानी जनता भड़की
पाकिस्तान सरकार द्वारा पेश किए गए कई दावे और वीडियो पाकिस्तानी हैंडल्स द्वारा पोस्ट किए गए और सभी के सभी झूठ पाए गए। वहीं पाकिस्तान के आम लोग पाकिस्तानी सरकार और आर्मी को बेशर्म बताते हुए कह रहे हैं कि 'सरकार खुलकर झूठ बोल रही है। पाकिस्तानी सरकार को मान लेना चाहिए कि हमारा डिफेंस सिस्टम किसी काम का नहीं है। आप को आतंकवाद को पालना बंद कर देना चाहिए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications