अमेरिका की टेरर वॉच लिस्‍ट में जुड़े 1.5 मिलियन 'आतंकी'

US-terror-watch-list
वाशिंगटन। अमेरिका ने वर्ष 2001 में हुए 9/11 हमलों के बाद दुनिया भर में मौजूद संदिग्‍ध आतंकियों की स्‍क्रीनिंग के जरिए जो डाटा बेस तैयार करने का काम शुरू किया था, पिछले कुछ वर्षों के दौरान उस डाटा बेस में तेजी से इजाफा हुआ है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान इस डाटा बेस में मौजूद लोगों की संख्‍या दोगुनी तक हो गई है। मार्च 2010 से वर्ष 2013 के खत्‍म होने तक इस डाटा बेस में 1.5 मिलियन नए लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

वर्ष 2013 में इस डाटाबेस में 468,749 लोगों को शामिल किया गया। वहीं 2012 में इसमें 336,712 लोगों के नाम शामिल किए गए थे तो वर्ष 2009 और 2010 में करीब 250,000 लोगों के नाम इस डाटाबेस में जुड़े थे।

अमेरिका की टेररिस्‍ट आइडेंटीटीज डाटामार्ट एनवॉयरमेंट या जिसे टीआईडीई के नाम से भी जाना जाता है, इस तरह के डाटा को संभाल कर रखने का काम करती है जो आतंकवादी हो सकते हैं या फिर जिनके संबंध आतंकियों से हो सकते हैं।

ऐसे लोगों जो कुछ केसों में किसी आतंकी से संबंधित रहे हैं या फिर उस केस में बतौर संदिग्‍ध आतंकी के तौर पर शामिल रहे हैं।

टीआईडीई एक ऐसा डाटाबेस लिस्‍ट तैयार करती है जिसके बाद इन संदिग्‍धों के अमेरिका में किसी भी तरह की एयरलाइन से सफर करने पर रोक लग जाती है।

सरकार को इस लिस्‍ट में किसी का नाम शामिल करने के लिए ऐसे किसी भी तरह के सुबूत की जरूरत नहीं होती है जिसके बाद इस बात की पुष्टि की जा सके कि व्‍यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा रहा है।

इस वजह से इस लिस्‍ट की कई बार आलोचना भी की गई है।

इस डाटाबेस में 1.5 मिलियन लोगों में से 25,000 लोगो अमेरिकी नागरिक हैं या फिर उनके पास कानूनी तौर पर अमेरिका का एड्रेस है। अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्‍म की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+