#Oscars 2017: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक देख भड़के लोग, कर डाले भद्दे कमेंट

89वें ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा राल्फ और रसो का सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन पहनकर पहुंची।

लॉस एंजेलिस। आज विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवार्ड का आयोजन हुआ, इस भव्य आयोजन में जब भारत की पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड दिवा प्रियंका चोपड़ा के शिरकत की बात सामने आई थी तो तो पूरा देश खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था लेकिन जब देशवासियों आज ने प्रियंका को रेड कार्पेट पर देखा तो उनमें से काफी लोग उनके लुक को देखकर भड़क गए और सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए।

सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन

सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन

दरअसल 89वें ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा राल्फ और रसो का सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन पहनकर पहुंची। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका की ये ड्रेस बहुत ज्यादा बोल्ड थी।

'देसी गर्ल' का विदेशी अंदाज

'देसी गर्ल' का विदेशी अंदाज

जिसकी उम्मीद उनके भारतीय दर्शकों को बिल्कुल नहीं थी और इसी कारण उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकलने लगा। कुछ यूजर्स ने पीसी की ड्रेस पर गुस्सा दिखाया तो कुछ ने मजाक उड़ाया।

भद्दे कमेंट

भद्दे कमेंट

एक यूजर लिखा कि प्रियंका की ये ड्रेस बुलेटप्रूफ टिन शीट की तरह लग रही है तो दूसरे ने लिखा कि प्रियंका का ये लुक बिल्कुल फर्जी लग रहा है, लग रहा है मानो बिना निमंत्रण के ही पहुंच गई हों।

सभी को नमस्‍ते किया

सभी को नमस्‍ते किया

हालांकि प्रियंका की ड्रेस जरूर विदेशी थी लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल देसी था, उन्होंने हमेशा की तरह यहां भी दोनों हाथ जोड़कर सभी को नमस्‍ते किया। प्रियंका ने यहां ज्‍यादा ज्‍वेलरी नहीं पहनीं थीं।

यह दूसरी बार है

यह दूसरी बार है

मालूम हो कि यह दूसरी बार है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्‍कर के रेड कारपेट पर नजर आ रही हैं,पिछले साल हुए ऑस्‍कर समारोह में उन्‍होंने पहली बार शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+