आंतकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हो सकता है अलकायदा का चीफ
नई दिल्लीः 9/11 की बरसी पर तरफ जहां एक अमेरिका के लोग शौक मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर आतंकी संगठन अलकायदा ने एक नई बहस को जन्म दिया। ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा की तस्वीर जारी की। हालांकि तस्वीरों में हमजा का फोटो साफ नहीं दिख रहा है। अब ऐसे क्यास लगाए जा रहे हैं कि हमजा अगला अलकयादा का मुखिया बन सकता है।

बता दें अमेरिका ने साल 2011 में आंतकी लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया था। लादेन की मौत के बाद अलकायदा कमजोर हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक आईएस के कमजोर पड़ने का फायदा उठाकर लादेन का बेटा हमजा जिहादियों को एकजुट करने का प्रयास करेगा।
अमेरिकी खुफिया की एंजेसी एफबीआई के पूर्व स्पेशल एजेंट और अल-कायदा विशेषज्ञ अली सूफान ने इस मुद्दे पर लिखा,'अब हमजा 25 साल से ऊपर है और वह उस आतंकी संगठन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है जिसे उसके पिता ने बनाया था। लादेन के वंश से होने की वजह से जिहादी आसानी से उसे अपना नेता चुन लेंगे।'
ओसाम बिन लादेन के 20 बच्चें हैं और हमजा इन 20बच्चों में से 15 वां है। हमजा-लादेन की तीसरी पत्नी का बेटा है। पिछले कई वीडियो में उसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है। कहा जाता है कि हमजा अपने पिता की तरह बोलने की कोशिश करता है और उसकी आवाज उसके पिता से मुलती-जुलती भी है।
अभी हमजा कहां है इसके बारे में किसी को सटीक जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि जब हमजा 22 साल का था तो उसने लिखा था कि वो जिहाद के रास्ते पर था।












Click it and Unblock the Notifications