शिंजो आबे के हत्यारे की विपक्ष ने अग्निवीर से की तुलना, कहा- वो भी ले चुका था ट्रेनिंग, सबक ले सरकार

भारत में शिंजो आबे की हत्या के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस हत्याकांड को हाल में ही भारत सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ स्कीम से जोड़ा जा रहा है।

नई दिल्ली, 08 जुलाईः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हत्या से पूरी दुनिया हैरान है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जापान जैसे शांतिप्रिय देश में जहां गन कल्चर का बिल्कुल चलन नहीं है वहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने जापान के सबसे चर्चित प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच भारत में शिंजो आबे की हत्या के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस हत्याकांड को हाल में ही भारत सरकार द्वारा लाए गए अग्निवीर स्कीम से जोड़ा जा रहा है।

अग्नीवीर से की तुलना

अग्नीवीर से की तुलना

समाजवादी पार्टी के एक नेता ने इस घटना को अग्निपथ स्कीम से जोड़ते हुए कहा है कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार शख्स सैन्य ट्रेनिंग ले चुका है। वह पेंशन न पाने वाले सेना का हिस्सा रह चुका है। वहीं कांग्रेस के भी एक राष्ट्रीय नेता ने कहा कि शिंजो आबे को गोली मारने वाला व्यक्ति यामागामी जापान की JMSDF यानी बिना पेंशन वाली सेना में काम कर चुका है। विपक्षी नेताओं की इन प्रतिक्रियाओं पर बीजेपी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

शिंजो आबे पर चलाई गोली

शिंजो आबे पर चलाई गोली

गौरतलब है कि आज यानी 8 जुलाई को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की जापान के नारा शहर में तब हत्या कर दी गई जब वे एक चौक पर भाषण दे रहे थे। सुबह 11:30 बजे जैसे ही आबे ने बोलना शुरू किया हमलावर ने उन पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया एक गोली उनके गले और दूसरी उनकी छाती में लगी। शिंजो आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

JMSDF का पूर्व सदस्य है हत्यारा

JMSDF का पूर्व सदस्य है हत्यारा

अब तक की जानकारी के मुताबिक शिंजो आबे को गाली मारने वाले शख्स का नाम तेत्सुयू यामागामी है और उसकी उम्र 41 साल है। यामागामी जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य है। इस फोर्स का काम जापान के समुद्री तटों की सुरक्षा करना है।

कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट

इसे लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट किया है कि शिंजो आबे को गोली मारने वाला यामागामी जापान की SDF यानी बिना पेंशन वाली सेना में काम कर चुका था। उनके इस ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लिखा है कि कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता ने शिंजो आबे की दुखद मौत को भी घटिया राजनीति का जरिया बना लिया है। मुझे हैरानी है कि सोनिया और राहुल गांधी इस व्यक्ति को इसके पद से हटाएंगे. कुछ तो सीमा तय की जानी चाहिए।

कांग्रेसी नेता ने दिया जवाब

कांग्रेसी नेता ने दिया जवाब

इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, 'जाकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। अब भाजपा के प्रवक्ता को जापान की SDF की जानकारी में राजनीति लग रही? इस वक्त शिंजो आबे जी की दुःखद मृत्यु हो चुकी है इस से ज़्यादा कुछ नहीं कहूंगा ईश्वर तुम्हें सदबुद्धि दे।

सपा नेता ने कहा, सबक लेना जरूरी

सपा नेता ने कहा, सबक लेना जरूरी

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की दुखद मृत्यु के लिए जिम्मेदार एक बिना पेंशन पाने वाला सेना का एक जवान है। जापान की घटना से भारत सरकार को सबक लेना चाहिए जो अग्निवीरों को 4 साल की नौकरी दी जा रही है वह ट्रेंड होते हैं, और ऐसे में कहीं ना कहीं इस घटना से सबक लेना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+