Operation Sindoor: 'पूरा आसमान लाल हो गया था'..पाकिस्तानी पत्रकार ने खुद कबूला, और क्या कहा?

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब देते हुए बड़ा कदम उठाया है। 6 मई 2025 की आधी रात को भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्‍मीर (PoK) के नौ ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक कर निशाना बनाया। इंडियन आर्मी ने पाकिस्‍तान और PoK के टेररिस्ट कैंपों को निशाना बनाया हालांकि इसमें पाकिस्तानी सैन्‍य के शिविरों, इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने भी इस बात की पुष्टि की है।

पाक मीडिया ने क्या कहा?

पाकिस्तानी के नियो न्यूज चैनल ने अपने लाइव के दौरान बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकानों पर कई मिसाइल दागी गईं, जिसमें वह तहस-नहस हो गया। एयर स्ट्राइक के बाद वहां पर कई एंबूलेंस और आर्मी के वाहन पहुंचे। हालांकि तब तक मसूद अजहर का ठिकाना ढेर में तब्दील हो चुका था। बकौल पाकिस्तानी रिपोर्टर जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त पूरा आसमान लाल दिखाई दे रहा था। मतलब मिसाइल कई सारी थीं जिन्होंने अंगारे उगले। इस हमले में जैश ए मोहम्मद का मरकज सुभान अल्लाह नेस्तनाबूद हो गया। हमले के बाद आतंकियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे, लेकिन एक के बाद एक हो रहे हमलों में बाहर भाग रहे कई आतंकी ढेर होते रहे। वहीं मीडिया ने जब पुलिस और आर्मी से पूछा कि ये किस तरह की कार्रवाई है तो उनसे इसका जवाब देते नहीं बना। जो रिपोर्टर था उसका अपना घर भी 2 किलोमीटर के दायरे में था, इसलिए उसने इन ठिकानों को खुद तबाह होते देखा। बता दें कि जिस बहावलपुर की रिपोर्टर बात कर रहा था वह PoK में नहीं बल्कि पाकिस्तान में है, जो कि राजस्थान के बॉर्डर से काफी दूर है।

Operation Sindoor

मोदी ने दिया नाम- 'ऑपरेशन सिंदूर'

पहलगाम में हुए एक क्रूर आतंकी हमले के जवाब में भारत की तीनों सेना ने मिलकर ज्‍वाइंट 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। भारतीय सेना ने 6 मई की आधी रात को पाकिस्‍तान के पंजाब के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-माेहम्‍मद (JeM) और मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) पर एयर स्‍ट्राइक कर तबाह कर डाला है। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले आतंकवादी ठिकानों का नष्‍ट कर पड़ोसी मुल्‍क को सबक सिखाना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+