ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान को असल में कितना नुकसान, आतंकी ठिकानों के अलावा क्‍या-क्‍या तबाह हुआ?

Operation Sindoor se Pakistan Kitna Nuksan Hua: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिवसीय संघर्ष के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) की जवाबी कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। न्‍यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान के छह लड़ाकू विमान, एक C-130 सैन्य परिवहन विमान, दो हाई-वैल्यू हवाई प्लेटफॉर्म, दस से ज्यादा सशस्त्र ड्रोन (UCAV), और कई क्रूज मिसाइलें तबाह कर दी गई थीं।

ANI से बात करने वाले सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पास मौजूद तकनीकी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के छह फाइटर जेट्स को हवा में ही मार गिराया गया। वहीं, एक हाई-वैल्यू एयरक्राफ्ट जो या तो 'एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम' (AEW&C) था या फिर 'इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट' को करीब 300 किलोमीटर दूर से 'सुदर्शन' प्रणाली की लंबी दूरी की स्ट्राइक में गिराया गया।

Operation Sindoor se Pakistan Kitna Nuksan Hua

सूत्रों ने आगे बताया कि कराची के पास स्थित भोलारी एयरबेस पर की गई एयर स्ट्राइक में स्वीडिश तकनीक वाला एक और AEW&C विमान नष्ट हुआ। यह हमला भारतीय क्रूज मिसाइलों से किया गया था। हमले के समय कुछ पाकिस्तानी फाइटर जेट्स हैंगर में खड़े थे, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से मलबा हटाने की कोई कोशिश नहीं हो रही है, इसलिए फिलहाल ग्राउंड पर हुए नुकसान को आधिकारिक आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!

भारतीय रडार और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन फाइटर जेट्स को ट्रैक किया और मिसाइलें दागकर उन्हें मार गिराया। इस दौरान एक पाकिस्तानी C-130 ट्रांसपोर्ट विमान को भी पंजाब प्रांत में IAF के ड्रोन हमले में नष्ट किया गया।

सूत्रों के अनुसार, राफेल और सुखोई-30 विमानों ने एक हैंगर को निशाना बनाया, जहां बड़ी संख्या में चीनी 'विंग लूंग' सीरीज के मध्यम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन रखे थे। हमला इतना सटीक था कि ये सभी ड्रोन पूरी तरह तबाह हो गए। इसके अलावा IAF के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी वायु क्षेत्र में उड़ रहे दस से ज्यादा UCAVs को भी मार गिराया। इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारत के एयरबेस को निशाना बनाकर कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान केवल एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का प्रयोग नहीं किया गया। यह पूरा संघर्ष 6-7 मई की रात उस समय शुरू हुआ जब भारतीय वायुसेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के पंजाब और कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई लगातार चार दिन तक चली और 10 मई की दोपहर पाकिस्तान ने भारी नुकसान के चलते युद्धविराम की पेशकश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+