Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'Operation Sindoor जारी है, आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे', विदेश मंत्री जयशंकर ने दी चेतावनी

Operation Sindoor: भारत के विदेश मंत्री यूरोप के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स (Netherlands) के मीडिया हाउस NOS को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि,ऑपरेशन सिंदूर जारी है और यदि पहलगाम जैसे आतंकी हमले दोबारा होते हैं, तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को उनके ठिकानों पर निशाना बनाया जाएगा। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ रणनीति पर विस्तार से बात की।

जिन्हें UN ने आतंकवादी कहा, भारत ने उन्हें ठिकाने लगाया!

NOS को दिए एक इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा कि, भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई सूची में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समय-समय पर एक सूची जारी करता है, जिसमें बड़े आतंकवादियों, उनके ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी होती है।

Operation Sindoor

'हम आतंकियों को पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे'

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, तो उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन जारी है क्योंकि इस ऑपरेशन का एक स्पष्ट संदेश है यदि 22 अप्रैल जैसे कृत्य दोहराए जाते हैं, तो प्रतिक्रिया दी जाएगी, हम आतंकियों को मारेंगे। अगर आतंकी पाकिस्तान में हैं, तो हम वहीं हमला करेंगे। लेकिन ऑपरेशन जारी रहने का मतलब यह नहीं कि दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे हैं। फिलहाल दोनों देशों में गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई पर सहमति से विराम है।'

'पर्यटन को नुकसान पहुंचाने की साजिश'

विदेश मंत्री ने बताया कि, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों को उनके धर्म की पहचान करने के बाद बेरहमी से मार डाला गया, जो कि धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने और कश्मीर की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार पर्यटन को नुकसान पहुंचाने की एक साजिश थी।

ये भी पढ़ें S Jaishankar Net Worth: भारत के विदेश मंत्री कितने अमीर? कितनी है सैलरी? पत्नी क्या करती हैं? कितने हैं बच्चे?

आतंकियों को सेना प्रमुख का समर्थन

उन्होंने कहा, "हमने देखा कि इस हमले के पीछे धार्मिक तत्व को जानबूझकर जोड़ा गया था। पाकिस्तान के नेतृत्व, खासकर उनके सेना प्रमुख की कट्टर धार्मिक सोच इसमें झलकती है। जयशंकर ने बताया कि, 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) नामक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2023, 2024 और 2025 में TRF को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति को जानकारी दी थी।"

हमने आतंकियों की पहचान की है, उनकी तस्वीरें हैं, और ये लोग लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। हमें यह भी पता है कि ये आतंकी कहां से ऑपरेट करते हैं - संयुक्त राष्ट्र की सूची में इन ठिकानों के नाम और पते तक दिए गए हैं। उन्हीं स्थानों को हमने 7 मई को निशाना बनाया।'

ये भी पढ़ें Jaishankar: 'दुनिया में 60 संघर्ष चल रहे हैं, टीवी पर सिर्फ 2 ही दिखते हैं', जानिए जयशंकर ने ऐसा क्यों कहा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+