सुप्रिया सुले के नेतृत्व में कतर से आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू, UK, फ्रांस के लिए 'टीम रविशंकर प्रसाद' रवाना
Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए बनाई गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (All-party delegations) ने अपना मिशन शुरू कर दिया है। एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में बनी प्रतिनिधिमंडल भी कतर पहुंच चुकी है। रविवार को अपने मिशन के पहले दिन सभी नेताओं ने सबसे पहले राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और शूरा काउंसिल की उपाध्यक्ष से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग हैं शामिल
प्रतिनिधिमंडल में राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (AAP), मनीष तिवारी (कांग्रेस), अनुराग सिंह ठाकुर (बीजेपी), लावु श्री कृष्ण देव रायलु (टीडीपी), आनंद शर्मा (कांग्रेस), वी. मुरलीधरन (बीजेपी) और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल थे।
शूरा काउंसिल की उपाध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल
सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शूरा काउंसिल की उपाध्यक्ष डॉ. हम्दा बिंट हसन अल सुलैती और शूरा काउंसिल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट किया।
कतर के बाद इन देशों के दौरे पर जाएगा प्रतिनिधिमंडल
यह प्रतिनिधिमंडल कतर के बाद मिस्र, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा, जहाँ वे ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर सवाल उठाकर घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस ने एस जयशंकर को बताया पाकिस्तान का मुखबिर
यूके, फ्रांस, जर्मनी के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना
वहीं भारत से एक और प्रतिनिधिमंडल बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में दिल्ली हवाई अड्डे रवाना हुआ। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। इसमें दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खताना, डॉ. अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एम. थंबीदुरई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और राजदूत पंकज सरन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor पर भारत का डिप्लोमैटिक स्ट्राइक! जापान और UAE के सामने खोली पाकिस्तान की पोल












Click it and Unblock the Notifications