एक और परमाणु परीक्षण को तैयार नार्थ कोरिया!
सियोल। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने शार्ट रेंज और छोटे हथियारों के प्रयोग के साथ ही सेना को नए परमाणु परीक्षण के आदेश दिए हैं। किम ने सेना को कहा है कि देश में जारी परमाणु हथियार प्रोग्राम पर कोई रोक नहीं लगनी चाहिए।

किम ने दावा किया है कि छोटे परमाणु हथियार उनके वैज्ञानिकों ने ही विकसित किए हैं। नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक न्चूज एजेंसी केसीएनए की ओर से ने कहा गया है कि बुधवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया गया था।
नॉर्थ कोरिया ने दागीं शॉर्ट रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल, बढ़ा तनाव
इस टेस्ट को देखने के बाद ही किम ने नए परमाणु हथियारों की डिस्ट्रक्टिव स्ट्रेंथ को बढ़ाने के साथ ही और ज्यादा परमाणु टेस्ट्स के महत्व पर जोर दिया।
सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम की तस्वीरें प्रकाशित की थीं, जिनमें परमाणु वैज्ञानिकों के पास किम को छोटे साइज के परमाणु हथियार के पास खड़ा दिखाया गया था।
मिसाइलों पर छोटे हथियार फिट करने को तैयार नॉर्थ कोरिया
इस दौरे पर किम ने कहा कि उनके वैज्ञानिकों ने हथियारों का आकार छोटा करने की प्रक्रिया में श्रेष्ठता हासिल कर ली है।
किम ने कहा था कि अब नॉर्थ कोरिया इन्हें एक बैलिस्टिक मिसाइल में भी लगाने को तैयार है। नॉर्थ कोरिया के इस कदम ने साउथ कोरिया के साथ ही साथ बाकी देशों खासतौर पर अमेरिका के मुख्य भूभाग के लिए खतरा बढ़ा देगा।
अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच जारी ज्वाइंट आर्मी एक्सरसाइज की वजह से नॉर्थ कोरिया का रवैया उग्र हो गया है।
उसका नया कदम निश्चित तौर पर इस एक्सारसाइज का जवाब है। नार्थ कोरिया दोनों देशों के बीच होने वाली एक्सरसाइज को हमले की भड़काऊ तैयारी के रूप में देख आया है।
नॉर्थ कोरिया ने जनवरी में परमाणु परीक्षण किया था और इसके बाद यूनाइटेड नेशसं ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications