तनावपूर्ण रहेगा पाक में स्वतंत्रता दिवस, आज होगें दो विरोध प्रदर्शन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान आज अपना 68वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन साथ ही वहां माहौल तनावपूर्ण भी है। पाक की राजधानी इस्लामाबाद में आज दो बड़े विरोध प्रदर्शन का तैयारी चल रही है। पाक के दो विपक्षी राजनीतिक दलों ने इस्लामाबाद में आजादी के इस जश्न के मौके पर भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है।

pakistan

दोनों ही भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन मौजूदा सरकार को गिराने और नए चुनाव के हक में किया जा रहा है।

इमरान खान के नेतृत्व वाली तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पिछले साल मई में हुए आम चुनाव के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए जहां 'आजादी मार्च' का आह्वान किया है, वहीं धार्मिक गुरु ताहिर उल कादरी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) ने भी मौजूदा सरकार के 'भ्रष्टाचार' के विरोध और पुलिस के साथ हुई झड़प में पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में 'इंक़लाब मार्च' का आह्वान किया।

एक ओर इमरान खान ने इस प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा है, 'मैं आप सबको अच्छी खबर देना चाहता हूं कि इस सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं।' वहीं, उर्दू चैनल समा टीवी से कादरी ने कहा है, 'मैं व्यापारियों, किसानों, ग़रीब और दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष कर रहा हूं।' आपको बता दें, कादिरी को वहां के युवाओं का भी खासा समर्थन मिल रहा है।

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की हिंसा की आशंकाओं को रोकने के लिए 21 हजार पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है। सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। ईंधन आपूर्ति को कम कर दिया गया है और शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+