धरती पर न सही चांद पर जरूर चलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

नासा के साथ काम कर रही मैसाच्युसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (एमआईटी) की रिसर्चर टीम ने डेटा कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में डेटा, वीडियो और ऑडियो को चंद्रमा से धरती तक और फिर धरती से चंद्रमा तक भेजा गया।
यह भी पढ़ें- होंडा का उपहार
इस लेज़र सिस्टम के आरएफ सिग्नल के जरिए डाउनलोड स्पीड 19.44 mbps और अपलोड स्पीड 622 mbps पाई गई, जिसे पिछले रेकॉर्ड की अपेक्षा 4,800 गुना तेज कहा जाएगा। अब तक की बेस्ट रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम द्वारा किए गए डाउनलोड की अपेक्षा यह सिस्टम 6 गुना तेज है। लेज़र सिस्टम द्वारा इस डाउनलोड में रेडियो सिस्टम की अपेक्षा 25 प्रतिशत कम पावर खर्च होता है।
नासा के ल्यूनार लेज़र कम्यूनिकेशन डिमॉन्स्ट्रेशन (LLCD) के अंतर्गत 20 mbps डेटा अपलोड की गति भी अब तक इस्तेमाल की जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम द्वारा किए जानेवाले अपलोड की गति से 5000 गुना तेज है। तो तैयार हो जाइए इस तथ्य के साथ कि यदि भविष्य में आप को भी जाने का मौका मिले तो जमकर लीजिए हाइ स्पीड इंटरनेट का मज़ा।












Click it and Unblock the Notifications