अमेरिका में एक दिन में मिले 13 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, अस्पतालों के बिगड़ सकते हैं हालात
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कमजोर कहे जाने के बावजूद अमेरिकी अस्पतालों पर काफी ज्यादा प्रेशर बढ़ गया है और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा होने से अस्पतालों की व्यवस्था पर काफी गंभीर असर पड़ा है।
वॉशिंगटन, जनवरी 11: कोरोना वायरस के खिलाफ पिछले साल जीत का ऐलान कर देने वाला सुपर पॉवर अमेरिका एक बार फिर से घुटनों पर है और विश्व की सबसे बड़ी शक्ति की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमराने के कगार पर है। अमेरिका में सोमवार को 13 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और इससे ज्यादा कोरोना मरीज अभी तक अमेरिका में नहीं मिले थे, वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि, हालात जल्द बेकाबू हो सकते हैं।

अमेरिका की स्थिति खराब
काफी तेजी से फैलने वाला कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजा दी है और समाचार एजेंरी रॉइटर्स की खबर के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका में 13 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं और अमेरिका में एक दिन में मिले मरीजों की संख्या ने तमाम पुराने रिकॉर्डस तोड़ दिए हैं। पिछला रिकॉर्ड 3 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब अमेरिका में एक दिन में साढ़े 10 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। रिपोर्ट बताती है कि कुछ राज्यों ने अभी तक सोमवार को रिपोर्ट नहीं दी थी, इसलिए अंतिम आंकड़ा और भी अधिक होने की संभावना है।

अमेरिकी अस्पतालों पर भारी बोझ
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कमजोर कहे जाने के बावजूद अमेरिकी अस्पतालों पर काफी ज्यादा प्रेशर बढ़ गया है और अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा होने से अस्पतालों की व्यवस्था पर काफी गंभीर असर पड़ा है। पिछले तीन हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हो गया है और पिछले साल जनवरी महीने में ही अमेरिका के अस्पतालों में कुल एक लाख 32 हजार 51 मरीज कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पिछले साल के आंकड़े से ज्यादा हो गई है और समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कई राज्यों में अस्पताल में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं हैं और कई अस्पतालों में क्षमता से तीन गुना ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया है।

अस्पतालों के हालात जानिए
समाचार एजेंसी रॉइटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी ज्यादा वृद्धि होने के बाद वैकल्पिक सर्जरी को टालना पड़ा है और आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में इस वक्त हर 10 लाख लोगों में से 2 हजार 130 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जो यूनाइटेड किंगडम से भी काफी ज्यादा है। अमेरिका में ब्रिटेन के बाद कोरोना का ओमक्रॉन वेरिएंट सामने आया था, लेकिन अमेरिका में स्थिति ब्रिटेन से काफी ज्यादा खराब है, वहीं, फ्रांस में हर 10 लाख लोगों पर 4 हजार नये मरीज मिल रहे हैं और फ्रांस की स्थिति अमेरिका से भी ज्यादा खराब बताई जा रही है और इसके साथ ही अमेरिका में कोविड मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
Recommended Video

अमेरिका में आंकड़ों में ओमिक्रॉन
रॉयटर्स टैली के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने गुरुवार को 6 लाख 62 हजार नए कोविड-19 मरीज मिले हैं, जो चौथा सबसे बड़ा दैनिक यू.एस.टैली है। टैली के अनुसार अमेरिका में करीब एक लाख 23 हजार कोविड संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं, जो काफी बड़ा आंकड़ा है और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में करीब 1400 लोगों की जान कोरोना से गई है।

मेडिकल स्टाफ में थकान
कोरोना के बढ़ते मामलों ने लगभग आधे अमेरिकी राज्यों में अस्पताल प्रणालियों को वैकल्पिक सर्जरी को स्थगित करने के लिए मजबूर किया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र पर तनाव का प्रतिबिंब करता है। वहीं, अमेरिका के कुछ डॉक्टरों और नर्सों ने रोगियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि कोई व्यक्ति टीका लगाने के लिए डॉक्टर की सलाह को क्यों अनदेखा कर रहा है? डॉक्टर लगातार लोगों से कोविड का टीका लेने और बीमार होने पर फौरन खुद को आइसोलेट करने और अपने डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अमेरिका में अभी भी कई लोग हैं, जो वैक्सीनेशन के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications