पेड़ पर चढ़ने वाला सबसे प्राचीन जंतु कौन था? 35 करोड़ साल पुराने कंकाल में मिला जवाब

जीवाश्म वैज्ञानिकों ने पेड़ पर चढ़ने वाले अब तक के सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की है। इसे अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला रेप्टाइल बताया जा रहा है।

वाशिंगटन, 24 जून: जीवाश्म वैज्ञानिकों ने पेड़ पर चढ़ने वाले अब तक के सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की है। न्यू मैक्सिको म्यूज़ियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री और कार्नेगी म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के जीवाश्म विज्ञानियों की एक टीम ने यह जीवाश्म पाया जिसे अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला रेप्टाइल बताया जा रहा है। इस जीवाश्म को न्यू मैक्सिको के चामा गांव से ठीक बाहर खोजा गया है। इस जीवाश्म को 35 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है।

concept image

तस्वीर- प्रतीकात्मक

35 करोड़ साल पुराना

शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला सरीसृप जीव 29 करोड़ साल पुराना था, जिसे जर्मनी में एक पत्थर से खोजा गया था। लेकिन ये जीवाश्म उससे भी लगभग 7 करोड़ साल अधिक पुराना है। शोधकर्ताओं द्वारा इस सरीसृप का नाम ईस्केन्सर रखा गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नई खोज से हमें जानकारी मिली है कि सरीसृप पेड़ पर कब से चढ़ने लगे थे।

पेंसिल्वेनियाई समय का जीव

मैक्सिको नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डॉक्टर स्पेंसर जी लूकस ने कहा, ये पेंसिल्वेनियाई समय का जीव है। यह सरीसृपों के इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित करता है। पेड़ पर चढ़ना कोई आसान काम नहीं है। यह इसे 15 मिलियन वर्ष पीछे धकेलता है।" शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कंकाल में कुछ ऐसी खासियत हैं जिन्हें देखने से समझा जा सकता है कि ये जीव पेड़ों पर चढ़ सकता था।

लूकस ने कहा कि जीवाश्म की उम्र और इसका छोटा आकार, मात्र इंच लंबा, चट्टान से निकालना और अध्ययन के लिए तैयार करना विशेष रूप से कठिन बना देता है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग बड़े जीवाश्मों में बहुत रुचि रखते हैं, लेकिन हम जानते हैं कि सबसे बड़ी विकासवादी घटनाएं छोटे जानवरों में होती हैं।

कीड़े खाकर जिंदा रहते थे

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस जीव के दांत से पता चलता है कि ये कीड़े मकौड़ों को खाते थे। इस जीव की खोज अन्य समान सरीसृप का पता लगाना है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इससे यह भी पता चलता है कि पेंसिल्वेनियाई समय में जीवों में बहुत विविधता थी। ईस्केन्सर के कंकाल में विशेष तौर पर हाथ, पैर ये संकेत देते हैं कि ये पेड़ों पर चढ़ सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+