KIIT: 'नेपाल को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले निलंबित', विवाद पर बोले ओडिशा के शिक्षा मंत्री
KIIT: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(KIIT) में नेपाली छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकालने के फैसले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूटर्न ले लिया है। KIIT में गर्ल्स हॉस्टल की अतिरिक्त निदेशक जयंती नाथ ने मांफी मांग ली है। वहीं ओडिशा सरकार ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है।

गर्ल्स हॉस्टल की अतिरिक्त निदेशक ने मांगी माफी
KIIT में गर्ल्स हॉस्टल की अतिरिक्त निदेशक जयंती नाथ ने कहा, "मैं नेपाल के बारे में अपनी हाल की टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगना चाहती हूँ, मैं छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संभाल रही थी, जो नियंत्रण से बाहर हो गया था। मेरा इरादा कभी किसी को अपमानित या अपमानित करने का नहीं था और अगर मेरे शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे गहरा खेद है।
जानिए क्या है मामला?
हॉस्टल में बी-टेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने ने खुदकुशी कर ली। जिसके बाद कैंपस में मौजूद नेपाल के छात्रों ने बवाल काटा। और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसी को लेकर कॉलेज प्रशासन ने विरोध कर रहे बच्चों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया था।
नेपाली PM केपी शर्मा ओली ने क्या कहा?
वहीं इस घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी बयान दिया था। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, "मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है कि ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक नेपाली छात्र की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन छात्रावास से निकाल दिया गया है। सरकार इस मामले पर कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से काम कर रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।"
जांच के लिए टीम का गठन
वहीं इस घटना पर ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, "सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। सीएम के निर्देशानुसार जांच के लिए एसीएस (गृह), उच्च शिक्षा सचिव और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव वाली एक उच्च स्तरीय टीम बनाई गई है।
हम जांच करेंगे कि नेपाली छात्रों के लिए ही अनिश्चितकालीन नोटिस क्यों भेजा गया और उन्हें कटक रेलवे स्टेशन क्यों भेजा गया। अब तक 5-7 सुरक्षा गार्ड और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य आरोपी हो चुका है गिरफ्तार- शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री ने बताया कि, मुख्य आरोपी को पहले दिन गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे आगे भेज दिया। भारत-नेपाल संबंधों में खटास की बात करने वाले अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।'
'मैंने आज विश्वविद्यालय के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सभी छात्रों के पास विश्वविद्यालय की टीम भेजें। हम स्थानीय प्रशासन से बात करेंगे और काउंसलिंग के बाद छात्रों को वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी।'
'जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा'
शिक्षा मंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार के एडीएम पहले दिन से ही केआईआईटी परिसर में तैनात हैं। एम्स में सब-कलेक्टर तैनात हैं, जहां शव की जांच और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। लड़की के माता-पिता यहां आ गए हैं और हम लगातार उनसे संपर्क में हैं। हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि जो भी हुआ है, उसके लिए जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications