बेटियों के लिए छोटी नौकरी तलाश रहे हैं बराक ओबामा

obama
मेहनत से बड़ा इंसान के लिए कोई धर्म नहीं होता। कभी आइसक्रीम पार्लर में काम कर चुके अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने इस वाक्य पर अमल करते हुए एक बार फिर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है।

अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी दोनों बेटियों; शासा और मालिया को न्यूनतम वेतन पर काम करने की सलाह दी है। अपनी विशेषाधिकार प्राप्त बेटियों के लिए मिशेल ओबामा हर सुख सुविधा से दूर कम तनख्वाह वाले मेहनतकश काम की तलाश कर रही हैं। ताकि यह उनके क्षमता को और निखारने में मददगार साबित हो सके।

एक इंटरव्यू के दौरान मिशेल ओबामा ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि हर बच्चे के लिए कड़ी मेहनत का स्वाद चखना जरूरी होता है। ताकि वह आरामतलब जिंदगी से बाहर आकर असल दुनिया से रूबरू होने का साहस रख सके।

वहीं, राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि, वह चाहते हैं कि उनकी बेटियां बाहर जाकर काम करें। और आम लोगों की तरह पैसे की महत्व को समझें। उन्होंने कहा कि वे सही अवसर तलाथ रहे हैं, जब उनकी बंटियां बाहर जाकर काम करे और अपने हाथों से अपनी तनख्वाह लेकर उसका महत्व महसूस करे।

मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए और लाइम लाइट में रहने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी सीख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+