रूस ने भी किया पाक को किनारे, भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का किया समर्थन
मॉस्को। रूस और पाकिस्तान की सेना के बीच ज्वाइंट वॉर एक्सरसाइज सेप्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ को लगने लगा था कि उन्हें एक और दोस्त मिल गया है। पाक की उम्मीदों को रूस ने करारा झटका लगा है जब मॉस्को से भारत की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन का बयान आया। अमेरिका के बाद अब रूस ने भी पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर किनारे कर दिया है।

हर तरह के संघर्ष को समर्थन
रूस ने कहा है कि उसे उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा। रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर मौजूद तनाव पर भी चिंता जाहिर की है।
रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस बाबत एक बयान जारी किया गया है। बयान के मुताबिक रूस आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के साथ है चाहे वह संघर्ष किसी भी रूप में क्यों न हो।
पाक से उम्मीद
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस को उम्मीद है कि पाकिस्तान अपने देश में मौजूद आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
हालांकि रूस ने भारत और पाकिस्तान को तनाव बढ़ने से रोकने का भी अनुरोध किया है। रूस ने कहा दोनों देश आपसी समझौते के तहत अपने विवादों को सुलझाने की कोशिशें करें।
इंडियन आर्मी ने मारे 38 आतंकी
आपको बता दें कि 28 और 29 सितंबर को इंडियन आर्मी ने एलओसी के पार मौजूद आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था जिसमें करीब 40 आतंकी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications