ओबामा की बेटियों ने पहनी शॉर्ट स्‍कर्ट तो अमेरिका में मचा हल्‍ला

वाशिंगटन। भारत में गौहर खान को एक व्‍यक्ति ने सिर्फ इस बात के लिए सबके सामने थप्‍पड़ मार दिया क्‍योंकि उन्‍होंने छोटे कपड़े पहने थे। अब बात करें अमेरिका की, अमेरिका के पहले नागरिक बराक ओबामा की बेटियों को अब कपड़ों की वजह से ताने सुनने पड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ओबामा की बेटियों पर जिन्‍होंने तंज कसा है, वह खुद एक महिला हैं।

obama and his daughters' outfits

रिपबल्किन कांग्रेस की सीनेटर स्टीफन फिंचर की स्‍पोक्‍सपर्सन एलिजाबेथ लॉटेन ने कहा है कि थैंक्‍सगिविंग के मौके पर ओबामा की बेटियों ने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जैसे कि वे दोनों किसी बार में जा रही हों।

मालिया और साशा को दी 'क्‍लास' की सीख

एलिजाबेथ के इस बयान पर अमेरिका में तूफान खड़ा हो गया है और अब उनको जबर्दस्‍त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जब ओबामा थैंक्‍सगिविंग स्‍पीच दे रहे थे, उस समय उनकी दोनों बेटियां 16 वर्ष की मालिया और 13 वर्ष की साशा उनके ही नजदीक खड़ी थीं। दोनों ने शॉर्ट स्‍कर्ट पहना हुई थीं।

एलिजाबेथ ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्‍ट किया जिसमें उन्‍होंने लिखा कि दोनों लड़कियों का टीनएज एटीट्यूड साफ झलकता है। एलिजाबेथ ने तो यहां तक लिख डाला कि दोनों बहनों ने इस तरह के कपड़े पहने हुए हैं जैसे कि वे किसी बार में होने वाली पार्टी में शिरकत करने जा रही हों।

शायद अपनी हदों को भूलते हुए एलिजाबेथ ने इनकी पर‍वरिश के तौर तरीकों पर भी सवाल उठा डाले। एलिजाबेथ ने अपनी पोस्‍ट में लिखा था कि इन लड़कियों को थोड़ा तो अपनी 'क्‍लास' का ध्‍यान रखना चाहिए और जिस तबके का प्रतिनिधित्‍व वह करती हैं, उसकी थोड़ी इज्‍जत करने की कोशिश करनी चाहिए।

'गिरे हुए लोगों की मान‍सिकता का प्रतीक एलिजाबेथ'

एलिजाबेथ ने अपनी इस पोस्‍ट को तो थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया लेकिन उन्‍हें इसकी वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अमेरिका की एक मशहूर टेलीविजन शख्सियत और वकील स्‍टार जोंस ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी इंसान कितना गिर सकता है, एलिजाबेथ इसकी मिसाल हैं।

वहीं एक और अमेरिकी नागरिक ने ट्वीट किया कि आपको ओबामा की आलोचना करने का पूरा अधिकार है लेकिन प्‍लीज अपनी मर्यादाओं का ध्‍यान रखें और बच्‍चों को इससे दूर ही रहने दें।

व्‍हाइट हाउस में रहने की कीमत चुका रही ओबामा डॉटर्स

मिशेल और साशा व्‍हाइट हाउस में रहने वाली सबसे कम उम्र की बच्चियां हैं। साफ जाहिर होता है कि व्‍हाइट हाउस में जिंदगी इतनी आसान नहीं होती है।

जिस समय बिल क्लिंटन राष्‍ट्रपति थे उस समय चेल्‍सी की उम्र सिर्फ 13 वर्ष थी। उनकी मां हिलेरी क्लिंटन ने एक बार इंटरव्‍यू में कहा था कि हर छोटी बात का काफी ध्‍यान रखना पड़ता है और हमेशा लोगों की नजरों से दूर सुकून के पल तलाशना काफी मुश्किल है।

बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आलोचनाओं से घिरे हैं। उनकी कई नीतियों की खुलकर आलोचना हो रही है। कहीं न कहीं ओबामा की बेटियों के बहाने उन पर निशाना साधने की कोशिश भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+