सच हुई नास्त्रेदमस की आईएसआईएस पर भविष्यवाणी, अब आगे क्या
लंदन। जर्मन तानाशाह हिटलर की मौत, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या और हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले की भविष्यवाणी करने वाले फ्रांस के भविष्यवेता नॉस्त्रेदमस ने दुनिया का काल बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस के बारे में भी भविष्यवाणी कर डाली थी।
पढ़ें-नास्त्रेदमस ने कहा था नरेंद्र मोदी रहेंगे वर्ष 2026 तक पीएम
रिसर्चर्स की मानें तो 16वीं सदी में ही नास्त्रेदमस ने आईएसआईएस के सामने आने और दुनिया पर मंडराने वाले खतरे के बारे में भविष्यवाणी कर डाली थी। नास्त्रेदमस की मानें तो आईएसआईएस की वजह से अब दुनिया में थर्ड वर्ल्ड वॉर की शुरुआत होगी।
16वीं सदी में नास्त्रेदमस ने आईएसआईएस के बारे में और क्या कहा था, पूरा जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए।

क्या कहा था नास्त्रेदमस ने
नास्त्रेदमस ने 16वीं सदी में भविष्यवाणी की थी और कहा था कि इस दौर में एक ऐसा व्यक्ति सत्ता में आएगा जो क्रिश्चियन धर्म के खिलाफ होगा।

बनेगा यूरोप की मुसीबत
वह नेपोलियन और हिटलर की ही तरह एंटी-क्राइस्ट होगा और फ्रांस और यूरोप के लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर उभरेगा। रिसर्चर्स इस बात को पूरी तौर पर नहीं कह पाए कि क्या वह तीसरा व्यक्ति या संगठन आईएसआईएस ही होगा ।

तीसरा वर्ल्ड वॉर
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि इस वर्ष तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। इस वर्ल्ड वॉर का अंत होने में वर्ष 2242 तक इंतजार करना पड़ सकता है। यानी आज से 27 वर्ष बाद आईएसआईएस की दहशत खत्म हो सकेगी।

मिडिल र्इस्ट पर कब्जा यूरोप की परेशानी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर अगर यकीन करें तो उन्होंने कहा था कि आईएसआईएस मिडिल ईस्ट पर अपना कब्जा करेगा और साथ ही वह यूरोप पर भी अपने कब्जे की पूरी कोशिश करेगा।

सीरिया और इराक का जिक्र
नास्त्रेदमस की वेबसाइट पर इस इस बात का जिक्र है कि 16वीं सदी में ही नास्त्रेदमस ने इस बात का अनुमान लगा दिया था कि इराक और सीरिया में कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जिनके बारे में कभी सोचा नहीं गया था।

सीरिया और इराक का जिक्र
नास्त्रेदमस की वेबसाइट पर इस इस बात का जिक्र है कि 16वीं सदी में ही नास्त्रेदमस ने इस बात का अनुमान लगा दिया था कि इराक और सीरिया में कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जिनके बारे में कभी सोचा नहीं गया था।

मेसोपोटामिया होगा केंद्र
भविष्यवाणी के मुताबिक यह शक्तिशाली संगठन या नेता अपने दुष्ट ख्यालों, चलाक इरादों के साथ मेसोपोटामिया वर्तमान में इराक को अपने कब्जे में लेगा।

इराक पर अमेरिकी हमला
आज पूरी दुनिया इस बात में यकीन करती है कि वर्ष 2003 में अमेरिका ने इराक पर जो हमला किया था उसका नतीजा आज आईएसआईएस के तौर पर सामने आया है। नास्त्रेदमस ने उस समय आईएसआईएस के सामने आने की वजहों के बारे में बता डाला था।












Click it and Unblock the Notifications