संसद में पोकेमॉन गो खेलती पकड़ी गई इस देश की प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। नॉर्वे की प्रधानमंत्री संसद में पोकेमॉन गो खेलते पकड़ी गई हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो।

norway pm

पोकेमॉन गो का ऐसा क्रेज, पीएम भी नहीं बच सकी

इससे पहले सरकार के ही एक सदस्य को भी ये खेल खेलते हुए पकड़ा गया था। लेकिन इस बार खुद नॉर्वे की प्रधानमंत्री ही इसमें पकड़ी गई हैं।

पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया जब नॉर्वे की संसद में खास मुद्दे पर बहस चल रही थी। उसी दौरान प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग की तस्वीरें सामने आई जिसमें वह पोकेमॉन गो खेलती नजर आ रही थी।

Erna Solberg

हालांकि ये किसी से छुपा हुआ नहीं है कि पोकेमॉन गो नॉर्वे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग का पसंदीदा खेल है। वह इसकी बड़ी फैन हैं। इससे पहले जब वह स्लोवाकिया के आधिकारिक दौरे पर थी उस समय भी वह ये गेम खेलती हुई नजर आई थी।

नॉर्वे की ही एक और राजनीतिज्ञ बैठक में खेल रही थी पॉकेमॉन गो

ये पहली बार नहीं है जब नॉर्वे की कोई राजनीतिज्ञ इस तरह से संसद में पोकेमॉन गो खेलते हुए पकड़ी गई हों। इससे पहले नॉर्वे के लिबरल पार्टी की नेता ट्राइन स्केई ग्रेंड भी इस गेम को खेलते हुए मिली थी।

वह अगस्त में उस समय इस खेल को खेलती नजर आई जब राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बैठक चल रही थी। उस समय पोकेमॉन गो का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।

ग्रेंड ने इस खबर के बाद सफाई देते हुए कहा था कि हम महिलाएं हैं और हम एक समय में दो काम आराम से कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+