तानाशाह किम जोंग की आंटी हैं एक ड्राइक्लीनर
वाशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौसी अमेरिका के न्यूयार्क में गुमनामी में अपना जीवन बिता रही हैं।उन्होंने वर्ष 1998 में देश छोड़ दिया था और उसके बाद से ही वह यहां एक ड्राई क्लीनिंग चला रही हैं।
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उनका नाम को योंग-सुक है और वह अपने पति री गैंग और तीन बच्चों के साथ नाम बदल कर रह रही हैं। वह को योंग हुयी की बहन हैं जो नॉर्थ कोरिया केपूर्व नेता किम जोंग इल और किम जोंग उन की पत्नियों में से एक की बहन हैं।
कैसे थे किम जोंग उन
नॉर्थ कोरिया के कम्युनिस्ट शासन के करीबी दंपति को स्विटजरलैंड भेज दिया गया था। दंपति को किम जोंग उन समेत शाही परिवार के सदस्यों की देखभाल के लिए भेजा गया था जो स्विट्जरलैंड मेंं पढ़ाई कर रहे थे ने वाशिंगटन पोस्ट को दिये एक इंटरव्यू में किम जोंग उन के बारे बताया कि वह कभी समस्या पैदा करने वाले नहीं थे लेकिन तुनकमिजाज जरूर थे। उसमें बर्दाश्त करने की क्षमता की कमी थी।













Click it and Unblock the Notifications