अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल टेस्ट
सियोल। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कुछ दिनों पहले न्यूक्लियर वॉरहेड्स के टेस्ट्और मिसाइलों को टेस्ट करने का संकल्प लिया था। इसके बाद ही नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को दो बैलेस्टिक मिसाइल टेस्ट्स किए हैं।

नॉर्थ कोरिया ने छह जनवरी को चौथी बार न्यूक्लियर टेस्ट किया था और उसके बाद से ही मिसाइल टेस्ट्स जारी हैं। इन टेस्ट्स की वजह से नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया में तनाव बना हुआ है।
नॉर्थ कोरिया पर कड़े प्रतिबंधों वाले नए आदेश पर ओबामा ने किया साइन
न्यूक्लियर टेस्ट के एक माह बाद ही नॉर्थ कोरिया ने लंबी दूरी वाले रॉकेट को टेस्ट किया था। इसे एक सीक्रेट बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट माना गया था। अमेरिकी डिफेंस ऑफिसर्स ने कहा कि उन्होंने दोनों टेस्ट्स को ऑब्जर्व किया था।
इन दोनों को ही मीडियम रेंज की रोडोंग मिसाइलें माना जाता है। इन्हें सड़क पर चल सकने वाले लाचिंग व्हीकल्स की मदद से दागा गया था। रोडोंग की स्ट्राइकिंग रेंज करीब 1300 किलोमीटर की है।
एक और परमाणु परीक्षण को तैयार है नॉर्थ कोरिया
साउथ कोरिया की ओर से कहा गया है कि पहली मिसाइल पूर्वी सागर (जापान सागर) में गिरने से पहले 800 किलोमीटर तक उड़ी थी। दूसरी मिसाइल लगभग 20 मिनट बाद दागी गई। अपनी उड़ान के कुछ ही क्षण में यह रडार से गायब हो गई थी।
इन टेस्ट्स से एक ही दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल नॉर्थ कोरिया के खिलाफ इस माह की शुरुआत में स्वीकार किए गए कड़े प्रतिबंधों को लागू
करने की बात कही गई थी।












Click it and Unblock the Notifications