नए प्रतिबंधों से अमेरिका पर भड़का नॉर्थ कोरिया, कहा- यह युद्ध छेड़ने जैसी हरकत
प्योंगयांग। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा नॉर्थ कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को लेकर किम जोंग उन ने इस एक युद्ध भड़काने वाली हरकत बताया है। नॉर्थ कोरिया सरकार के मुखपत्र केसीएनए ने कहा कि इन प्रतिबंधों के जरिए देश की आर्थिक व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों ने अमरीकी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इन प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया का पेट्रोलियम आयात 90 प्रतिशत तक घटा दिया।

केसीएनए ने नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से लिखा, 'ये हमारे गणराज्य की संप्रभुता का हिंसक उल्लंघन और युद्ध छेड़ने जैसी हरकत है, जो कोरियाई प्रायद्वीप और एक व्यापक क्षेत्र की शांति और स्थिरता को तबाह करता है।'
नॉर्थ कोरिया सरकार के मुखपत्र में लिखा गया कि अमरीका हमारे देश की परमाणु शक्ति को पूरा करने की महान और ऐतिहासिक उपलब्धि से बुरी तरह डरा हुआ है। वो नॉर्थ कोरिया से परेशान होकर हम पर दवाब बनाकर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाने की दिशा में बढ़ने की कोशिश कर रहा है।
बता दें कि नॉर्थ कोरिया बहुत पहले ही अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम लेकर स्पष्ट कर चुका है कि वो इसे कभी बंद नहीं करेगा, क्योंकि यह हमारे सुरक्षा का सवाल है। नॉर्थ कोरिया ने कहा कि अमेरिका को भूलना नहीं चाहिए कि प्योंगयाग तेजी के साथ किसी परमाणु खतरों से निपटने के लिए एक सामरिक राज्य के रूप में उभर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications