अमरीका पर गिरा सकते हैं हाइड्रोजन बमः उत्तर कोरिया
ताज़ा मिसाइल परीक्षण के बाद यूरोप में उत्तर कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो ने कहा कि किसी भी हमले की सूरत में उनका देश अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है.
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी चेतावनी दे डाली कि उत्तर कोरिया आज की तारीख़ में अमरीका के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है.
सुनें: बीबीसी से एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो की बातचीत
एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो किम जोंग के सबसे करीबी लोगों में से माने जाते हैं.
परमाणु परीक्षण के बाद दो हफ़्ते से भी कम समय में उत्तर कोरिया ने जापान की ओर एक और मिसाइल दागी है, जिसके बाद इस क्षेत्र में चल रहा तनाव और बढ़ गया है.
उ. कोरिया ने जापान की ओर फिर दागी मिसाइल
69 साल का उत्तर कोरिया और 85 साल की सेना?
"दुनिया को अपनी क्षमता दिखा दी"
एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो ने बीबीसी रेडियो फ़ाइव से कहा, "अमरीका के सभी वैज्ञानिकों को यह पता चल गया होगा कि हमने जो मिसाइल चलाई है वो कम ऊंचाई के बावजूद लंबी दूरी तय कर सकती है. इसे हम चार हज़ार किलोमीटर तक भेज कर सकते हैं. यानी अब हम अमरीका के लगभग किसी भी शहर तक पहुंच सकते हैं."
उन्होंने कहा, "इसके अलावा हमने कई परमाणु परीक्षण भी किए हैं. यह हमारी परमाणु क्षमताएं दिखाती हैं. दुनिया को अब हमारी तकनीकी और वैज्ञानिक क्षमताओं का पता चल गया है."
उत्तर कोरिया की मिसाइल से डरना ज़रूरी क्यों?
"डोनल्ड ट्रंप का खेल ख़त्म"
उत्तर कोरिया की सेना ने कहा, "मिसाइल ने 770 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की और होकाइडो के समंदर की ओर करीब 3,700 किलोमीटर की दूरी तय की."
काउ डि बेनो ने कहा, "डोनल्ड ट्रंप यह जानते हैं कि खेल ख़त्म हो चुका है, लेकिन दुनिया के सामने टीवी पर अपनी मज़बूती जताते हुए यह ढोंग करते हैं कि वो अमरीका को फ़िर से महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं, दूसरी तरफ़ किसी भी गंभीर स्थिति से बचने और शुरुआती सहमति बनाने को लेकर हमारी पहले से बातचीत चल रही है."
उत्तर कोरिया के हमलों से बच सकेगा अमरीका?
अमरीका अपने रुख़ पर क़ायम
उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका लगातार चेतावनी दे रहा है. हालांकि उत्तर कोरिया पर इसका ख़ास असर नहीं दिख रहा है.
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि अगर कड़ी आर्थिक पाबंदियां कारगर नहीं होती हैं तो वॉशिंगटन के पास सैन्य कार्रवाई के और विकल्प भी मौजूद हैं.
उत्तर कोरिया ने आख़िर परमाणु बम कैसे बनाया?
सुरक्षा परिषद की आपात बैठक
गुरुवार को उत्तर कोरिया के जापान की ओर अपनी अब तक की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई और प्योंगयांग से इस तरह की कार्रवाई को तत्काल रोकने को कहा.
मिसाइल परीक्षण के तुरंत बाद तीखे बयानों के बाद, अमरीका, चीन और रूस इस मुद्दे पर साथ नज़र आए. बयान में सदस्य देशों से प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने को कहा गया है.
कैसा है उत्तर कोरिया का परमाणु संयंत्र?
रूस चाहता है कूटनीतिक उपाय
बैठक से पहले अमरीका, चीन और रूस के बीच इस मुद्दे पर तब विवाद पैदा हो गया था जब अमरीका ने इसकी सारी ज़िम्मेदारी रूस और चीन पर डाल दी थी.
हालांकि इस मिसाइल परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेंज़िया ने कहा कि कूटनीति ही इस संकट का एकमात्र रास्ता है.
उत्तर कोरिया के शुरुआती मिसाइल परीक्षणों के बाद सुरक्षा परिषद ने उस पर लगे प्रतिबंधों को और कड़ा करने का फैसला किया था. लेकिन इस परीक्षण के बाद आए ताज़ा बयान में पाबंदियों को बढ़ाने का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है.
अगर उत्तर कोरिया से जंग छिड़ी तो क्या हैं विकल्प
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications