आखिर किम जोंग उन को अपने दुश्मन दक्षिण कोरिया से क्यों मांगनी पड़ी माफी
प्योंगयांग। दुनिया के सबसे शासकों में अगर किसी का जिक्र होता है तो उसमें उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में अगर आपको यह पता लगे कि किम जोंग ने अपने दुश्मन से माफी मांगी है तो आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ है और किम ने साउथ कोरिया से चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है। किम ने यह माफी साउथ कोरिया के एक सरकारी वर्कर की मौत की वजह से मांगी है। आपको बता दें कि इस वर्ष जून में नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सारे संबंध खत्म कर लिए थे।

नॉर्थ कोरिया की सेना की कार्रवाई
साउथ कोरिया के सरकारी वर्कर को उस समय नॉर्थ कोरिया के जवानों ने गोली मार दी थी जब वह दोनों देशों के बीच मैरीटाइम बॉर्डर को क्रॉस कर रहे थे। किम जोंग उन की तरफ से साउथ कोरिया के ब्लू हाउस को शुक्रवार सुबह एक चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से उन कॉल्स का जवाब दिया गया था जिसमें एक अज्ञात पुरुष को समंदर पर किसी चीज पर तैरता हुआ नोटिस किया गया था। चिट्ठी में दावा किया गया है कि 10 राउंड गोलियां चलाने के बाद भी जब उस व्यक्ति ने सैनिक की मांग को नहीं माना और अपनी पहचान नहीं बताई तो फिर वॉर्निंग शॉट्स फायर किए। इन वॉर्निंग शॉट्स के बाद उस चीज पर हर तरफ खून ही खून नजर आ रहा था।
किम ने माना, बिगड़ सकते हैं रिश्ते
सैनिकों ने मान लिया कि वह व्यक्ति मर चुका है और जो चीज तैर रही थी उसे कोविड-19 के खतरे के चलते जला दिया गया। चिट्ठी के शब्द हैं, 'चेयरमैन किम जोंग उन ने कहा है कि वह इस घटना पर काफी दुखी हैं और उनका कहना है कि अपने पड़ोसी साउथ को जो कि इस समय कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है उसकी मदद करने की बजाय हमनें उन्हें इस अदृश्य चीज की वजह से गहरी निराशा दी है।' ब्लू हाउस साउथ कोरिया के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। बयान में यह भी कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया ने अपनी मैरीटाइम सर्विलांस को बढ़ाया है और इस घटना पर माफी मांगी है। चिट्ठी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया का मानना है कि इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications