North Korea की अगली तानाशाह बनेगी किम जॉन्ग उन की ये खूबसूरत बेटी, सनकी बाप ने दिया संकेत

North Korea के तानाशाह किम जोंग-उन की बेटी किम जू-ए, जिन्हें उनकी संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ पहली बार कुम्सुसन समाधि स्थल का सार्वजनिक दौरा किया। यह वही जगह है, जहां उत्तर कोरिया के पहले नेता किम इल-सुंग और दूसरे नेता किम जोंग-इल को दफनाया गया है। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब देश में उत्तराधिकार से जुड़ा एक अहम राजनीतिक कार्यक्रम होने वाला है, जिससे इस विज़िट को बेहद खास माना जा रहा है।

न्यू ईयर की तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा

1 जनवरी को सरकारी समाचार एजेंसी KCNA द्वारा जारी की गई तस्वीरों में किम जोंग-उन अपनी पत्नी री सोल-जू और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नजर आए। इन तस्वीरों में किम जू-ए अपने माता-पिता के बीच कुम्सुसन सूर्य महल के मुख्य हॉल में खड़ी दिखीं। यह वही जगह है, जहां किम जोंग-उन हर साल खास मौकों और वर्षगांठों पर अपने पिता और दादा को श्रद्धांजलि देने आते हैं।

North Korea

तीन साल से लगातार सुर्खियों में किम जू-ए

पिछले तीन वर्षों से किम जू-ए उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में लगातार दिखाई दे रही हैं। कभी मिसाइल लॉन्च के दौरान, कभी सैन्य परेड में और अब पूर्व नेताओं की समाधि पर। यही वजह है कि विश्लेषकों और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का मानना है कि किम जू-ए देश की चौथी पीढ़ी की शासक बन सकती हैं।

'यह सब किम जोंग-उन की सोची-समझी चाल है'

सेजोंग इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के उपाध्यक्ष चियोंग सियोंग-चांग का मानना है कि किम जू-ए का कुम्सुसन दौरा कोई इत्तेफाक नहीं है। उनके मुताबिक, यह किम जोंग-उन की पूरी तरह प्लान की गई रणनीति है। खास बात यह है कि यह दौरा सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की आगामी कांग्रेस से ठीक पहले हुआ है, जहां उत्तराधिकार को औपचारिक रूप दिया जा सकता है।

नए साल के समारोह से लेकर बीजिंग यात्रा तक

राज्य मीडिया के अनुसार, 2010 के शुरुआती वर्षों में जन्मीं किम जू-ए इस साल के नव वर्ष समारोह में भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं, सितंबर महीने में उन्होंने अपने पिता के साथ पहली बार एक सार्वजनिक विदेशी यात्रा की थी। इस दौरान वे बीजिंग गई थीं, जिसे उनकी राजनीतिक प्रोफाइल के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है।

"स्टेबल फैमिली" इमेज बनाने की कोशिश?

कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के उत्तर कोरिया विशेषज्ञ होंग मिन का कहना है कि उत्तर कोरिया जानबूझकर किम की पत्नी और बेटी को बड़े आयोजनों में दिखा रहा है। इसका मकसद दुनिया के सामने एक "स्थिर और मजबूत परिवार" की छवि पेश करना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किम जू-ए के उत्तराधिकार पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

13 साल की उम्र, लेकिन कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं

होंग मिन के मुताबिक, किम जू-ए की उम्र अभी करीब 13 साल मानी जाती है। ऐसे में उन्हें सार्वजनिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित करना फिलहाल व्यावहारिक नहीं है। वजह यह है कि वह अभी वर्कर्स पार्टी की सदस्य बनने की न्यूनतम उम्र तक भी नहीं पहुंची हैं। हालांकि, नॉर्थ कोरिया में वो कुछ भी हो सकता है जो किम जोंग उन चाह लेते हैं। खास बात यह भी है कि उत्तर कोरिया ने आज तक किम जू-ए की उम्र की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+