नॉर्थ कोरिया बोला- एशिया दौरे में युद्ध की भीख मांग रहे हैं डोनाल्‍ड ट्रंप

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एशिया के देशों घूमकर उसके खिलाफ युद्ध की साजिश कर रहे हैं। कोरिया की ओर से एक इसे एक युद्धोन्मादी यात्रा कहा गया है। नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की भीख मांगते घूम रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि एशिया की यात्रा के दौरान ट्रंप का विनाशकारी चेहरा दुनिया को दिख रहा है। ट्रंप अपने एशिया दौरे के दौरान उत्तरी कोरिया के हथियार कार्यक्रम को रोकने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। कोरिया ने इस पर कहा है कि इससे उसे अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने के लिए और ज्यादा मदद मिलेगी।

north korea kim jong reacts on donald trump asia trip

डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को रोकने के लिए क्षेत्रीय शक्तियों से कोरिया की सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का अनुरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा के दौरान बुधवार को उत्तर कोरिया को धमकाते हुए अमेरिका को कमतर आंकने की भूल नहीं करने को कहा था। इसके बाद कोरिया की तरफ से ये कड़ी प्रतिक्रिया आई है, जिसमें सीधे-सीधे ट्रंप को धमकाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+