उत्तर कोरिया में परमाणु हथियार बनाना अब संविधान का हिस्सा, किम जोंग ने की तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत?
उत्तर कोरिया में परमाणु हथियार कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया है। इस के साथ ही उत्तर कोरिया में परमाणु हथियार बनाना अब संविधान का हिस्सा बन गया है।
किम ने इस महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने तथा सैन्य एवं तकनीकी स्थलों का दौरा करने के लिए रूस की यात्रा की थी। इसके कुछ ही दिन बाद तानाशाह ने कानून में संशोधन करने का फैसला किया।

संसद के सत्र में तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका के उकसावे को रोकने के लिए परमाणु हथियार का उत्पादन को बढ़ाने की भी घोषणा की। उत्तरी कोरिया की संसद और सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन की मीटिंग में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया।
उत्तर कोरिया का यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया से अपील की जा रही है कि वह बातचीत की मेज पर लौटे। इस बातचीत के जरिए उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार कार्यक्रम ना चलाने के लिए अमेरिका से आर्थिक मदद मिलनी है।
उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया KCNA के मुताबिक, संविधान में ये संशोधन इसलिए किया गया है, ताकि देश अधिक से अधिक परमाणु हथियार बनाकर अपने अस्तित्व को सुरक्षित कर सके और जंग को रोक सके।
किम जोंग-उन ने उत्तर कोरियाई संसद के सत्र के दौरान कहा कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से प्योंगयांग को मिल रही चुनौती और इसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने की मंशा के मद्देनजर यह कदम उठा रहे हैं।
किम जोंग ने कहा कि देश की परमाणु शक्ति को मजबूत करने की पॉलिसी को कानून बना दिया गया है। किसी को भी इसका उल्लंघन करने की इजाजत नहीं होगी। किम ने परमाणु हथियारों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने और इसे अलग-अलग सर्विजेस में तैनात करने का आदेश दिया।
किम ने अपने अधिकारियों से अमेरिका के खिलाफ खड़े देशों के साथ एकजुटता बढ़ाने को कहा है। उत्तर कोरियाई तानाशाह ने कहा कि अमेरिका सैन्य उकसावे की सारी हदें पार कर चुका है। वो लगातार क्षेत्र में मिलिट्री ड्रिल्स और अपने हथियारों की तैनाती कर रहा है।
इससे पहले मंगलवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने नॉर्थ कोरिया को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी थी। साउथ कोरिया में मंगलवार को देश की सबसे बड़ी मिलिट्री परेड में से एक आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल से लेकर टैंक तक की प्रदर्शनी लगाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications