डोनाल्‍ड ट्रंप के स्‍टेट ऑफ द यूनियन स्‍पीच के लिए नोबेल पुरस्‍कार विजेता नादिया मुराद आमंत्रित

वॉशिंगटन। मंगलवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कैपिटॉल हिल में अमेरिकी कांग्रेस के सामने स्‍टेट ऑफ द यूनियन स्‍पीच देंगे। उनके इस संबोधन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नादिया मुराद और वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइडो को भी आमंत्रित किया गया है। परंपरा के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस के 535 सदस्य मंगलवार को होने वाले वार्षिक भाषण में शामिल होने के लिए अपने साथ एक व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं। फर्स्‍ट लेडी मेलानिया और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से 11 वर्ष के एक बच्‍चे जोशुआ ट्रंप को भी इनवाइट किया गया है।

nadia-murad

कौन हैं मुराद

मुराद एक याजिदी महिला हैं और वह आईएसआईएस के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हो सकी थीं। इसके बाद से वह युद्ध के दौरान होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। नादिया को साल 2018 के नोबेल शांति पुरस्‍कार से नवाजा गया है। याजिदी समुदाय की नादिया ने बताया था कि कैसे आईएसआईएस के आतंकी लड़कियों को सेक्‍स गुलाम बनाकर अपने मंसूबे पूरे करते हैं। नादिया इराक की पहली नागरिक भी हैं जिन्‍हें यह पुरस्‍कार हासिल हुआ। मुराद को रिपब्लिकन नेता जेफ फोर्टेनबरी ने आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाले इस संबोधन में ट्रंप अर्थव्‍यवस्‍था और बॉर्डर सिक्‍योरिटी को लेकर कई अहम बातें बोल सकते हैं। इस बार के संबोधन में भारी तादाद में महिलाओं और ट्रंप के आलोचकों के शामिल होने की उम्‍मीद है।

वेनेजुएला के नेता को भी मिला आमंत्रण

नादिया के अलावा वेनेजुएला के वॉशिंगटन में तैनात वेनेजुएला के कार्लोस वेचीयो को भी इनवाइट किया गया है। कार्लोस को वॉशिंगटन में वेनेजुएला के शीर्ष राजनयिक के रूप में मान्यता मिली हुई है। वेचीयो साल 2014 से निर्वासन की जिंदगी जी रहे हैं। उन्‍हें स्‍टेट ऑफ द यूनियन के लिए इनवाइट रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो की ओर से दिया गया है। रुबियो की ओर से वेचीयो ने अपने देश में लोकतंत्र और आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। स्‍टेट ऑफ द यूनियन स्‍पीच आमतौर पर जनवरी माह के आखिरी मंगलवार को होती है। लेकिन पिछले दिनों अमेरिका में जारी शटडाउन की वजह से इसमें काफी देर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+