Bangladesh Crisis: नोबल पीस विजेता मोहम्मद यूनूस संभालेंगे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार, 5 बड़े अपडेट

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया। इसके बाद सेना ने बांग्लादेश पर नियंत्रण का ऐलान कर दिया।

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद सेना ने नोबल पीस पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चलाने के लिए चुना है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव जोयनल आबेदीन ने इसका ऐलान किया

mohammad yunus

5 अगस्त को शेख हसीना ने छोड़ा देश

5 अगस्त को शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल काफी अस्थिर है और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिस तरह से बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया, उसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है।

हिंदुओं पर हिंसा

अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़, हिंसा की खबरें हर तरफ से सामने आ रही हैं। हिंदुओं को निशाना बनाकर उनपर हमला किया जा रहा है। उनके घर और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।

जोयनल आबेदीन के बयान के अनुसार, अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों का फैसला विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।

छात्र संगठनों के साथ बैठक के बाद ऐलान

इससे पहले भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने और अंतरिम सरकार की संरचना की रूपरेखा तैयार करने के लिए बंगभवन का दौरा किया था।

इस प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शाम 6 बजे राष्ट्रपति और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक उथल-पुथल को दूर करने और अंतरिम प्रशासन की स्थापना को लेकर चर्चा हुई।

संसद भंग

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अंतरिम सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए संसद को भंग करने की घोषणा की। यह निर्णय सेना, राजनीतिक दलों के प्रमुखों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ बैठकों के आधार पर लिया गया।

खालिदा जिया रिहा

राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बाबत एक बयान जारी किया और इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है।

1 जुलाई से 5 अगस्त तक छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिनमें से कई को पहले ही रिहा कर दिया गया है।

बांग्लादेश उठापटक की 5 बड़ी अपडेट

  1. इस्तीफा देने के बाद भारत पहुंची शेख हसीना, अब लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार शेख हसीना जल्द ही भारत से लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।
  2. मोहम्मद यूनूस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चलाने के लिए चुना गया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र संगठन, सेना के तीनों मुखिया के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया।
  3. मोहम्मद यूनूस 84 वर्षीय हैं। उनके ग्रामीण बैंक जोकि छोटे लोन देने का काम करती है, उसे 2006 में शाति का नोबल पुरस्कार मिला था। इस बैंक ने बांग्लादेश में लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए 100 डॉलर का लोन देने की शुरुआत की थी।
  4. छात्र नेताओं ने कहा कि वह चाहते हैं कि मोहम्मद यूनूस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकर्ता बनाया जाए । यूनुस इस समय पेरिस में हैं, जल्द ही वह ढाका लौट सकते हैं।
  5. जाबिर इंटरनेशनल होटल में 24 लोगों को जिंदा जला दिया गया। जोशोर जनरल अस्पताल ने 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि होटल से और शव बाहर आ सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+