'इमरान खान से बेहतर सेना के जूते कोई साफ नहीं कर सकता'
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान का एक बार फिर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने उनका मजाक उड़ाया है। रेहम खान ने कहा है कि पूरा चुनाव ही एक स्क्रिप्टेड था और इसमें इमरान खान की कोई जीत नहीं हुई है। रेहम खान के अनुसार, इमरान खान से बेहतर सेना के जूते कोई साफ नहीं कर सकता। इमरान की जीत का मजाक उड़ाते हुए रेहम खान ने कहा कि वह एक डायरेक्टर के एक्टर है और डायरेक्टर सेना की भूमिका में है। रेहम ने कहा कि इमरान खान युवाओं के लिए भी गलत साबित होंगे। रेहम खान इससे पहले भी चुनाव के दौरान अपनी बुक लॉन्च कर इमरान पर कई आरोप लगा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: इमरान खान के भारत में 5 बच्चे, ड्रग्स के आदी और एक शख्स के साथ लिव-इन में भी रहे: रेहम खान
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रेहम खान ने कहा है कि सेना को जूते साफ करने वाला चाहिए था, जो उन्हें अब मिल गया है। रेहम ने कहा कि इमरान खान से बेहतर सेना के जूते कोई भी साफ नहीं कर सकता। इमरान खान पर जनता के बहुमत का चुराने का आरोप लगाते हुए रेहम ने कहा कि इस चुनाव की स्क्रिप्ट पहली ही लिख दी गई थी। रेहम के अनुसार, इमरान घर में तो उदार दिखने की कोशिश करते है, लेकिन बाहर ईश-निंदा कानून का समर्थन करते हैं।
इमरान खान की जीत के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों को लेकर रेहम खान ने कहा कि भारतीय मीडिया इमरान खान को एक हीरो के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन पीटीआई ने ही सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ 'बैट घुमाओ और भारत भगाओ' नाम से अभियान चलाया था। रेहम खान ने कहा कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता होने की वजह से वह पाकिस्तान की राजनीति में कभी नहीं घुसेगी।
इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने चुनाव से तुरंत पहले अपनी बुक लॉन्च की थी, जिसमें उन्होंने पूर्व कप्तान पर ड्रग्स एडिक्टर, जादू-टोना में विश्वास करने वाला से लेकर कई आरोप लगाए था। हाल ही में इमरान खान ने भी कहा था कि उन्होंने रेहम से निकाह कर सबसे बड़ी गलती की थी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: सरकार बनाने के लिए सीटें जुगाड़ने में लगे इमरान, विपक्ष बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में












Click it and Unblock the Notifications