इमरान खान के भारत में 5 बच्चे, ड्रग्स के आदी और एक शख्स के साथ लिव-इन में भी रहे: रेहम खान
नई दिल्ली। पाकिस्तान में आम चुनावों से चंद दिनों पहले क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पत्नी ने उन्हें लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी किताब में जो कुछ लिखा है वो उनकी मुश्किल बढ़ सकता है। चुनाव से ठीक पहले इस किताब के आने से इमरान खान की छवि को बड़ा झटका दिया है। किताब में इमरान खोन को लेकर जो बातें कही गई है वो हैरान करने वाली है।

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की किताब
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की किताब के कुछ सनसनीखेज अंश सामने आए हैं, जो इमरान खान को बड़ा झटका देने के लिए काफी है। रेहम के किताब के अनुसार इमरान खान के अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक संबंध हैं। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इमरान खान लंबे वक्त तक एक मर्द के साथ लिव-इन में रहे थे। रेहम ने इमरान खान को ड्रग्स का आदी बताया है। उन्होंने दावा किया है इमरान खान के नाजायज बच्चे भी हैं, जिसमें से 5 बच्चे भारत में ही हैं।

इमरान खान पर चौंकाने वाले खुलासे
रेहम ने अपनी किताब में ये भी लिखा है कि इमरान काले जादू के गिरफ्त में है। रेहम खान ने एक वाकये का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने एक बार पीटीआई के एक नेता को श्राप से मुक्ति पाने के लिए नंगे होकर अपने शरीर पर काली मसूर की दाल रगड़ते देखा था।

ड्रग्स के आदी थे इमरान खान
इमरान खान के ड्रग्स की आदत के बारे में रेहम ने लिखा है उन्होंने इमरान को बाथरूम में कोक सूंघते हुए पकड़ा था। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इमरान हेरोइन भी लेते थे। उन्होंने इमरान खान पर समलैंगिक होने का भी आरोप लगाया है और उस शख्स का नाम भी लिखा है, जिसके साथ उन्होंने दावा किया है कि इमरान लिव इन में रहे थे।

चुनाव से पहले रेहम की किताब
रेहम ने कहा कि उनकी किताब इमरान का असली चेहरा है और चुनाव से पहले उन्हें वोट करने वाले लोगों को उनके बारे में मालूम होना चाहिए। गौरतलब है कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले रेहम के इन खुलासों से इमरान खान की छवि को बड़ा झटका लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications