Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाइजीरिया में स्कूल पर आतंकी हमला, 300 लड़कियां अगवा, बोको हरम या कोई और ?

अबूजा। नाइजीरिया में उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र स्थित जाम्फ्रा प्रांत में एक स्कूल में आतंकियों ने स्कूल पर हमलाकर 300 लड़कियों को अगवा कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस इलाके में एक सप्ताह में आतंकियों द्वारा अपहरण किए जाने की ये दूसरी घटना की है।

Terrorist

पश्चिम अफ्रीकी देश में स्कूली किडनैपिंग की घटनाओं की शुरुआत जिहादी संगठन बोको हरम और इस्लामिक स्टेट ने की थी लेकिन अब कई स्थानीय चरमपंथी गुट भी इसमें शामिल हो गए हैं। इन हथियारबंद समूहों के बारे में अभी तक अधिक कुछ मालूम नहीं है। ये समूह अपहरण के बदले में सरकार से फिरौती की मांग करते हैं। इन समूहों से सरकार और सैन्य बलों के न निपट पाने के चलते स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

रात एक बजे हमला
जाम्फ्रा की प्रांतीय पुलिस ने जानकारी दी है कि हथियारबंद समूह ने सरकारी माध्यमिक स्कूल पर हमला किया था। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर लड़कियों को बचाने और आतंकियों को खोजने का अभियान शुरू कर दिया है।

जाम्फ्रा के इनफॉर्मेशन कमिश्नर सुलेमान तनऊ अंका ने मीडिया ने बताया रात के एक बजे ये हमला किया गया था। हमलावरों ने स्कूल पहुंचने पर छिटपुट गोलीबारी की थी। जानकारी के मुताबिक आतंकी वाहनों पर सवार होकर आए थे और अपने साथ बच्चों के लेकर चले गए। ज्यादा संख्या होने के चलते इनमें से कुछ को पैदल भी लेकर जाया गया।

तीन महीने में तीसरी घटना
पिछले साल दिसम्बर के बाद से इलाके में ये किडनैपिंग की तीसरी घटना है। दिसम्बर में भी 300 स्कूली बच्चों का अपहरण किया गया था। बाद में सरकार और अपहरणकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद इन बच्चों को छुड़ा लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि सरकार अपहरणकर्ताओं को इन बच्चों को छुड़ाने के बदले में मोटी रकम दे रही है जिसके चलते अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि सरकार ने बच्चों को छुड़ाने के बदले किसी भी तरह की फिरौती देने की बात से इनकार करती रही है।

नाइजीरिया में हिंसा बढ़ी
राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच इसी महीने सेना प्रमुख को पद से हटा दिया था। वे काफी लंबे समय से पद पर थे। देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को जीतने के लिए लड़ाई लड़ रही है।

वहीं पिछले सप्ताह ही पड़ोसी देश नीजर में चरमपंथियों ने रात में एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर 42 लोगों को अगवा कर लिया था। अगवा किए गए लोगों में 27 छात्र थे। इन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+