Priyanka-Nick: निक जोनस को उम्मीद, प्रियंका चोपड़ा की बदौलत घर में आ सकता है Oscar

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) के बाद हॉलीवुड (Hollywood) तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra husband nick jonas) संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द वाइट टाइगर' (The White Tiger) रिलीज हुई है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) भी मुख्य किरदार में हैं। अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधते हुए निक जोनस (nick jonas) ने कहा कि जल्द ही उनके घर ऑस्कर (Oscar) आ सकता है।

निक बोले-ऑस्कर जीत सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

निक बोले-ऑस्कर जीत सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon prime video) पर रिलीज हुई फिल्म 'द वाइट टाइगर' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी लगातार फिल्में कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग देख उनके पति काफी प्रभावित हुए हैं। निक जोनस ने कहा कि उनकी पत्नी ऑस्कर जीत सकती है। निक से अपनी तारफी सुन प्रियंका चोपड़ा की खुशी का ठिकाना नहीं है।

प्रियंका ने निक को बताया परफेक्ट पति

प्रियंका ने निक को बताया परफेक्ट पति

उधर, वेरायटी सर्किट पॉडकास्ट अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक की तारीफों के पुल बांध सबका दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, निक जोनस ऐसे परफेक्ट पति हैं जो कुछ भी गलत नहीं करते। निक की यही खासियत उन्हें अपने पति के और भी करीब लाती है। प्रियंका ने आगे कहा, निक जैसे पति से इस तरह का भरोसा मिलता है कि आप जो कर रहे हैं वह बहुत ही बेहतर है।

निक से प्रियंका को चाहिए 11 बच्चे

निक से प्रियंका को चाहिए 11 बच्चे

गौरतलब है कि शादी के दो साल बाद भी फैंस को प्रियंका चोपड़ा के मम्मी बनने का इंतजार है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं भी मां बनना चाहती हूं, मैं तो कम से कम 11 बच्चे चाहती हूं यानी कि पूरी क्रिकेट टीम। प्रियंका का ये जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए।

प्रियंका ने किया नस्लभेद का सामना

प्रियंका ने किया नस्लभेद का सामना

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें अमेरिका में नस्लभेदी टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा है। ये तब हुआ, जब वो वहां अपनी स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया है कि कैसे उनको अमेरिका में रेसिज्म का सामना करना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा काफी कम उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। प्रियंका ने बताया है कि जब वह हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं तो अक्सर अमेरिकी बच्चे उनके सांवले रंग को लेकर फब्ती कसते थे। उनको ब्राउनी कहकर बुलाया जाता था, जिससे वो काफी परेशान होती थीं।

यह भी पढ़ें: Cannes वॉक से ठीक पहले टूटी प्रियंका चोपड़ा के गाउन की चेन और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+