अपनी शादी के जोड़े में सड़क पर भागी चली आई दुल्हन, वजह जान वहां खड़े लोग भी रह गए हैरान

अपनी शादी को खास बनाने के लिए आजकल सभी जोड़े अलग-अलग तरीकों से फोटोशूट कराते हैं। चीन में भी एक कपल शादी के बाद सड़क पर अपना वेडिंग फोटोशूट करा रहा था जब उनके पास एक हादसा हुआ। कपल सड़क पर फोटोशूट करा रहा था जब वहां एक महिला अपनी गाड़ी से गिर पड़ी।

बीजिंग। अपनी शादी को खास बनाने के लिए आजकल सभी जोड़े अलग-अलग तरीकों से फोटोशूट कराते हैं। चीन में भी एक कपल शादी के बाद सड़क पर अपना वेडिंग फोटोशूट करा रहा था जब उनके पास एक हादसा हुआ। कपल सड़क पर फोटोशूट करा रहा था जब वहां एक महिला अपनी गाड़ी से गिर पड़ी। महिला को बचाने के लिए वहां फोटोशूट करा रही दुल्हन अपने शादी के जोड़े में ही दौड़ी चली आई। सोशल मीडिया पर इस दुल्हन की खूब तारीफ हो रही है।

Viral

चीन के लिओनिंग प्रांत के वफांगडियन शहर में एक शादीशुदा जोड़ा शादी के बाद अपना फोटोशूट करा रहा था। दोनों कैमरे के लिए पोज ही कर रहे थे कि वहां से गुजर रही एक महिला अपनी गाड़ी से गिर गई। ये बुजुर्ग महिला अपनी साइकिल से जा रही थी जब एक कार ने उसे टक्कर मार दी। फोटोशूट करवा रही दुल्हन अपने शादी के जोड़े में ही बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंच गई। दुल्हन ने तुरंत महिला को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन) दिया।

ये भी पढ़ें: जापान में देवी लक्ष्मी के नाम पर है शहर का नाम, हिंदू देवताओं को वहां पूजते हैं लोग

दुल्हन का ना जी डैन है और वो पेशे से नर्स हैं। जी ने महिला की जान बचाने के लिए तुरंत उन्हें सीपीआर दिया। एक दुल्हन को शादी के जोड़े में पीड़ित की मदद करता देख वहां से गुजर रहा हर व्यक्ति हैरत में पड़ गया। डेलीमेल के मुताबिक जी वफांगडियन ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिकल अस्पकाल में नर्स हैं। बुजुर्ग महिला की मदद करने पर उन्होंने कहा कि ये उनका कर्तव्य था। सोशल मीडिया पर जी की खूब तारीफ हो रही है।

बुजुर्ग महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा पाए।

ये भी पढ़ें: रोते हुए बच्चे को 'गंदा' कह अस्पताल ने की अनदेखी, महिला पुलिस अफसर ने कराया स्तनपान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+