लड़की के अंगूठे ने उसे बनाया मालामाल, इस खासियत की वजह से हर महीने कमा रही 10 लाख
नई दिल्ली: अमेरिका में एक लड़की लंबे वक्त से बतौर नर्स नौकरी कर रही थी, लेकिन 2021 में उसको नौकरी से निकाल दिया गया। शुरू में तो उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे, लेकिन कुछ दिनों बाद ये उसकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट बन गया। उसने अपने शरीर की एक खूबी का इस्तेमाल किया और अब वो घर बैठे लाखों कमा रही है। (तस्वीरें साभार- एली राय)

एली की किस्मत चमकी
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक एली राय अपने अंगूठों के लिए काफी फेमस हैं, जो पूरी तरह से पीछे की ओर मुड़ जाते हैं। उनके अंगूठे इतने आकर्षक और लचीले हैं कि उसके वीडियो और फोटो के लिए लोग हजारों-लाखों रुपये दे रहे। जिस वजह से एली की किस्मत चमक गई है। कुछ दिनों पहले तक उनको अंगूठों की ये खासियत बड़ी समस्या लगती थी।

इस वजह से गई नौकरी
एली के मुताबिक वो नवजात बच्चों की देखभाल वाली इकाई में नर्स थीं, लेकिन 2021 में अस्पताल प्रबंधन को उनके एडल्ट साइट का पेज मिल गया, जिस वजह से उनको नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का प्लान बनाया और उन्होंने टिकटॉक समेत कई शॉर्ट वीडियो ऐप को ज्वाइन किया। अब वो टिकटॉक पर काफी फेमस हो चुकी हैं।

दुनियाभर में फेमस हुआ अंगूठा
वो अपने अंगूठे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती थीं। जिसके बाद लोगों को वो पसंद आने लगे। लोग उसे देखकर हैरान रह जाते थे। कुछ दिनों बाद उनका अंगूठा दुनियाभर में फेमस हो गया। कई लोगों ने विज्ञापन के लिए भी उनसे संपर्क किया। कुछ पुरुष तो ऐसे थे, जिनको उन्होंने अंगूठे के वीडियो और फोटो भेजे। बाद में टिकटॉक पर भी उन्होंने स्टीयरिंग व्हील पर अंगूठे का वीडियो पोस्ट किया। इन सब चीजों से उन्होंने 8000 डॉलर कमाए।

अब 13 हजार डॉलर महीने की कमाई
एली के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने अंगूठे की फोटो और वीडियो की वजह से 13 हजार डॉलर प्रति महीने कमाए हैं। भारत के हिसाब से ये कीमत 10 लाख से ज्यादा होगी। उनका मानना है कि ये पागलपन है, लेकिन उनको इसमें बहुत मजा आ रहा। हालांकि कुछ अजीबोगरीब प्रस्ताव भी उनके पास आए, जिसमें उनका एक फैन दांतों के बदले उनको 20 हजार डॉलर देने को तैयार था।

ये दांत चाहिए थे
उन्होंने कहा कि उस शख्स को मेरे दाढ़ और सामने के दो दांत चाहिए थे। वो अपने आप को सेलिब्रिटी और मॉडलों का टूथ कलेक्टर बता रहा था, यानी उसे मशहूर लोगों के दांत इकट्ठा करने का शौक था। वैसे उन्होंने इसे मजाक समझ मना कर दिया, लेकिन वो सच में उसका भुगतान करने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications