जेफ बेजोस की कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' रॉकेट क्रैश, अंतरिक्ष पर्यटन उद्योग को लगा बड़ा 'झटका'
कंपनी के मुताबिक, NS-23, जिसमें 36 प्रयोग थे,जिसे पहले अगस्त के अंत में लॉन्च होने के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई थी।
फ्लोरिडा, 13 सितंबर : जेफ बेजोस की स्पेस ट्रैवल कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) का रॉकेट (New Shepard rocket launched by Jeff Bezos space company Blue Origin) सोमवार को लॉन्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, न्यू शेपर्ड रॉकेट को वेस्ट टेक्सास से लॉन्च करने के करीब एक मिनट बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, एक्सपेरीमेंट को ले जाने वलाला कैप्सुल पैराशूट की सुरक्षा से आगे जाने में सफल हुआ। खबर के मुताबिक,रॉकेट ने अपने एक सिंगल इंजन को निकाल दिया और बूस्टर से खुद को दूर कर दिया। यह एक बिना चालक दल वाला मिशन था।

गनीमत रही कोई यात्री नहीं था
ब्लू ओरिजिन के अनुसार, वेस्ट टेक्सास में कंपनी के लॉन्च साइट वन लोकेशन से सोमवार सेंट्रल डेलाइट टाइम सुबह 8:30 बजे लॉन्च होने वाला था। यह एक पेलोड मिशन था जिसमें कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था। ब्लू ओरिजिन ने ट्वीट कर बताया कि, कैप्सूल एस्केप सिस्टम ने कैप्सूल को बूस्टर से अलग कर दिया जिसके कारण नीचे धरातल पर इसका प्रभाव पड़ा। कंपनी ने बताया कि, इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं है।

कंपनी का बड़ा मिशन विफल हुआ
जानकारी के मुताबिक, रॉकेट लगभग 28 हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग 700 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दूरी तय कर रहा था, ठीक उसी वक्त यह दुर्घटना हुई। कंपनी ने इससे संबंधित एक वीडियो भी ट्विटर पर जारी किया है। यह न्यू शेपर्ड रॉकेट कार्यक्रम के लिए 23वां मिशन था,जिसे बुध अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड (Mercury astronaut Alan Shepard) के नाम पर रखा गया था। यह पहली बार है जब कंपनी का इतना बड़ा मिशन विफल हुआ है।
अंतरिक्ष पर्यटन उद्योग के लिए बड़ा झटका
कंपनी के मुताबिक, NS-23, जिसमें 36 प्रयोग थे,जिसे पहले अगस्त के अंत में लॉन्च होने के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई थी। यह घटना ब्लू ओरिजिन और उभरते हुए अंतरिक्ष पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

जेफ बेजोस समेत कई लोग कर चुके हैं सवारी
वहीं, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि रॉकेट बिना किसी क्षति के पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए ने यह भी कहा कि वह इस घटना की जांच करेगा। बता दें कि, ब्लू ओरिजिन ने पिछले साल यात्रियों को टिकट देकर 10 मिनट की सवारी पर उड़ान भरना शुरू किया था। इसने अब तक 32 लोगों को आसमान की सैर कराई है। यात्रियों में कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस और स्टार ट्रेक आइकन विलियम शेटर भी शामिल है, जिन्होंने आसमान की सैर की थी।
(Photo Credit : Twitter)












Click it and Unblock the Notifications